फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CM Akilesh Yadav will be the Chief Guest for Sir Saiyad Day Celebration in AMU

सर सैयद-डे समारोह में चीफ गेस्ट हो सकते हैं सीएम

Thu, 08 Oct 2015 02:01 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Thu, 08 Oct 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
सर सैयद-डे समारोह में चीफ गेस्ट हो सकते हैं सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 17 अक्तूबर को सर सैैयद डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया है। गत दिनों कुलपति लखनऊ गए थे और मुख्यमंत्री कार्यालय में उनसे मिलकर समारोह में आने का न्योता दिया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समारोह में शामिल होंगे या नहीं। इसके अतिरिक्त कुलपति ने मुख्यमंत्री से आलमगीर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने समेत अन्य कई महत्वपूर्ण मसलों पर बात की और सहयोग की अपील की। उन्होंनेे बीएचयू की तरह एएमयू को भी घरेलू दर पर बिजली देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि एएमयू परिसर के समीप उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ कार्यालय है। विश्वविद्यालय की सुरक्षा एवं विस्तार के लिए यह सरकारी स्थान विश्वविद्यालय को स्थानांतरित कर दिया जाए।


सीएम को एएमयू बुलाकर क्या संदेश देना चाहते हैं वीसी?
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर 17 अक्टूबर को होने जा रहे सर सैयद डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया है। कैंपस में इसकी सूचना पहुंचने के बाद शिक्षक एवं छात्र तरह-तरह के सवाल उठाने लगे है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (अमुटा) के सचिव मुस्तफा जैदी ने कहा कि हम अभी इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। पहले अमुटा कार्यकारिणी की बैठक में इस मसले को रखा जाएगा और उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। लेकिन यह सवाल जरूर उठ रहा है कि दादरी कांड के तुरंत बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एएमयू में बुलाकर कुलपति क्या संदेश देना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि बीजेपी वाले देश-प्रदेश में जहर फैला रहे हैं, लेकिन सवाल यह भी है कि क्या मुख्यमंत्री या सपा सरकार द्वारा सांप्रदायिकता से प्रदेश को बचाने का कोई ठोस कदम उठाया गया है? क्या सपा सरकार दादरी में बहुत अच्छा रोल निभा रही है। प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद दंगे घटने की बजाए बढ़ गए है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed