Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   clerks of Aligarh Nagar Nigam trouble for making birth certificate of Bangladeshi

अलीगढ़ नगर निगम: बांग्लादेशी का जन्मप्रमाण पत्र बनाने में फंस रहे चार लिपिक, दस्तावेज दिखाने को दिए 24 घंटे

Fri, 17 Jan 2025 11:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2025 11:40 AM IST
सार

बांग्लादेशी नागरिक सिराज को गत 22 दिसंबर को रेलवे रोड से उसकी पत्नी के साथ एटीएस ने पकड़ा था। इसके पास से अलीगढ़ नगर निगम से 2016 में बना जन्म प्रमाण पत्र मिला था।

विज्ञापन
clerks of Aligarh Nagar Nigam trouble for making birth certificate of Bangladeshi
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बांग्लादेशी नागरिक सिराज का जन्म प्रमाण पत्र अलीगढ़ नगर निगम से जारी कर देने के मामले में निगम के चार लिपिक जांच के दायरे में आ गए हैं। निगम अधिकारियों ने चारों लिपिकों से जन्म प्रमाण पत्र जारी करते समय संलग्न किए गए प्रपत्रों को खोज कर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के समक्ष पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


बांग्लादेशी नागरिक सिराज को गत 22 दिसंबर को रेलवे रोड से उसकी पत्नी के साथ एटीएस ने पकड़ा था। इसके पास से अलीगढ़ नगर निगम से 2016 में बना जन्म प्रमाण पत्र मिला था। जिसके बाद एटीएस ने नगर निगम से जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में विवरण मांगा था। मूल रूप से बांग्लादेश के जिला फरीदपुर में थाना भंगा के साउथ कालामरिधा का निवासी सिराज कई वर्षों से अलीगढ़ के भुजपुरा में रह रहा था। उसने 16 अगस्त 2016 में सिराज पुत्र पप्पू निवासी नगला आशिक, भुजपुरा के नाम से नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र बनवाया। जन्म तिथि 1 जनवरी 1991 प्रदर्शित की।
विज्ञापन


एटीएस से पत्र मिलने के बाद नगर आयुक्त ने इस पूरे मामले की जांच सहायक नगर आयुक्त को दी। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार, लिपिक सत्य प्रकाश, लिपिक चिरंजीलाल और नितिन गौड़ से दस्तावेज मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों लिपिकों से दो दिन में फार्म और दस्तावेज मांगे थे। नहीं दिए गए। यह खेदजनक है। अब इन सभी लिपिकों को 24 घंटे के अंदर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। अगर उपलब्ध नहीं कराए तो कार्यवाही के लिए यह लोग खुद जिम्मेदार होंगे। - वीर सिंह, सहायक नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed