{"_id":"635775e02d806742594a65f5","slug":"clash-between-two-sides-over-bursting-of-crackers-on-diwali-night-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: दिवाली की रात पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत सात घायल, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: दिवाली की रात पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत सात घायल, वीडियो वायरल
Tue, 25 Oct 2022 11:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:06 AM IST
सार
अलीगढ़ में दीपावली की रात नगला मेहताब में दो पक्षों के बीच पटाखा चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। खूनी संघर्ष में महिलाओंं समेत सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के नगला मेहताब नई आबादी में दो पक्षों के बीच दीपावली की रात पटाखा चलाने को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 12 से 15 लोग आपस में लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं।
एक दूसरे के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ईंट-पत्थर भी बरसा रहे हैं। सूचना किसी प्रकार पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने बमुश्किल माहौल को शांत कराया और घायल महिला और पुरुषों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हालांकि घटना के संबंध में कंचन नाम की एक महिला ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले नामजद लोगों द्वारा घर पर सो रहे उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कंचन के परिवार से महिलाओं व पुरुषों समेत सात लोग घायल हुए हैं। कंचन के मुताबिक दूसरे पक्ष सुरेंद्र और देव पाल द्वारा यह हमला किया गया है।
विज्ञापन
जिनकी ओर से पहले भी एक मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। कंचन के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर ही दीपावली की रात यह हमला हुआ है। हालांकि पुलिस ने बताया है कि दीपावली की रात नगला मेहताब में दो पक्षों के बीच पटाखा चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी