फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   clash between two sides over bursting of crackers on Diwali night in Aligarh

Aligarh: दिवाली की रात पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत सात घायल, वीडियो वायरल

Tue, 25 Oct 2022 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Oct 2022 11:06 AM IST
सार

अलीगढ़ में दीपावली की रात नगला मेहताब में दो पक्षों के बीच पटाखा चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। खूनी संघर्ष में महिलाओंं समेत सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
clash between two sides over bursting of crackers on Diwali night in Aligarh
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके के नगला मेहताब नई आबादी में दो पक्षों के बीच दीपावली की रात पटाखा चलाने को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि करीब 12 से 15 लोग आपस में लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एक दूसरे के साथ मारपीट भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं ईंट-पत्थर भी बरसा रहे हैं। सूचना किसी प्रकार पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने बमुश्किल माहौल को शांत कराया और घायल महिला और पुरुषों को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन



हालांकि घटना के संबंध में कंचन नाम की एक महिला ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले नामजद लोगों द्वारा घर पर सो रहे उसके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें कंचन के परिवार से महिलाओं व पुरुषों समेत सात लोग घायल हुए हैं। कंचन के मुताबिक दूसरे पक्ष सुरेंद्र और देव पाल द्वारा यह हमला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनकी ओर से पहले भी एक मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। कंचन के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर ही दीपावली की रात यह हमला हुआ है। हालांकि पुलिस ने बताया है कि दीपावली की रात नगला मेहताब में दो पक्षों के बीच पटाखा चलाने को लेकर झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। तहरीर के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed