फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Claimed the lives of a father and son on selling property

संपत्ति बेचने पर बेटे ने ली बाप की जान

Sun, 08 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Claimed the lives of a father and son on selling property
हत्‍या - फोटो : महीपाल ‌सिंह
महानगर के क्वार्सी इलाके की संजय गांधी कॉलोनी में शनिवार सुबह-सुबह घर से दूध लेने निकले बुजुर्ग की बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। इस हमले में बुजुर्ग के शरीर पर चार गोलियां लगी और वह मौके पर ही गिर गए। घटना के बाद हमलावर भाग गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। मृत बुजुर्ग की दूसरी पत्नी ने बुजुर्ग के बेटे पर ही जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूल रूप से सासनी गेट सराय बुर्ज निवासी 50 वर्षीय सोनपाल पिछले कई साल से संजय गांधी कॉलोनी गली नंबर दो में सेवानिवृत्त दरोगा सोमदत्त के मकान में दूसरी पत्नी बबली व 10 साल की बेटी प्रीती संग किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन

सामने ही उनके खुद के मकान का निर्माण भी चल रहा है। पहली पत्नी व बच्चे पैतृक मकान पर ही रहते हैं। बबली के अनुसार उससे शादी के बाद से ही सोनपाल को उनके बेटे व पत्नी परेशान करते थे। इसलिए हम दोनों अलग रहने लगे और बेटी भी हुई। इस दौरान पेशे से किसान सोनपाल ने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचकर यहां दूसरे मकान का निर्माण शुरू कराया। तब से विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में तीस लाख रुपये की जमीन फिर से बेची है। इस जमीन के बेचने का पहली पत्नी व बेटों ने खूब विरोध किया था और झगड़े भी हुए थे। मगर सोनपाल ने नहीं मानी थी। पत्नी के अनुसार सुबह वह खुद सोनपाल के साथ दूध लेने के लिए घर से निकली थी। तभी गली से बाहर निकलते ही बाइक सवार सोनपाल के बेटे रामप्रकाश, उसके साले व ससुर आदि ने मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में सोनपाल की मौत हो गई।

खबर पर पुलिस ने आनन-फानन सोनपाल को अस्पताल भिजवाया। मगर देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ तृतीय राजीव सिंह के अनुसार इस हत्या के संबंध में बेटे आदि पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में मामला संपत्ति विवाद का ही निकल रहा है। आरोपियों की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed