{"_id":"6823a76bceb7e8cb05035d64","slug":"civil-judges-car-got-stuck-between-vehicles-in-tehsil-aligarh-news-c-2-1-ali1010-678982-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तहसील में सिविल जज की कार वाहनों के बीच फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तहसील में सिविल जज की कार वाहनों के बीच फंसी
Wed, 14 May 2025 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 14 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में मनमाने तरीके से वाहनों की पार्किंग किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की कार भी वाहनों के बीच फंस गई। पुलिस ने आनन-फानन में उनकी कार को निकलवाया। इस दौरान एक कार का चालान भी किया।
तहसील परिसर में सिविल अदालत के साथ, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के भी कोर्ट है। एसडीएम और सीओ के कार्यालय के साथ उनके आवास भी हैं। अधिवक्ताओं के बिस्तर भी हैं। तहसील परिसर में लोगों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन पार्किंग स्थल नहीं होने पर वाहन चालक अपने वाहन मनमाने तरीके से खड़ा कर अपने कार्यों में व्यस्त हो जाते हैं।
मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सौरभ मंडोलिया कोर्ट से बाहर निकले तो उनकी कार भी वाहनों के बीच फंस गई। उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे दरोगा रामवीर यादव ने उनकी कार को निकलवाया। पुलिस ने इस दौरान एक कार का चालान भी किया।