फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City toilets did not meet the standard

मानक पर खरे नहीं उतरे शहर के शौचालय, डबल ओडीएफ को झटका

Fri, 15 Jul 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
City toilets did not meet the standard
रसलगंज में बने सार्वजनिक शौचालय का हाल। - फोटो : CITY OFFICE
2018 में ओडीएफ घोषित हुए अलीगढ़ शहर के डबल ओडीएफ आवेदन को झटका लगा है। ओडीएफ प्लस-प्लस आवेदन के सर्वे के लिए आई टीम को शहर के सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय नए मानक के अनुसार नहीं मिले। इसके चलते अलीगढ़ नगर निगम के आवेदन पर पुन: सर्वे की तैयारी है। इसके लिए एक-दो दिन में फिर से टीम आ सकती है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अलीगढ़ नगर निगम में खुले में शौच मुक्त का प्रमाण पत्र दिया। इस आधार पर शहर को ओडीएफ घोषित किया गया। बाद में बेहतर मानकों को लेकर ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र दिया और उसमें अलीगढ़ को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया। पिछले तीन बार से नगर निगम ओडीएफ प्लस प्लस भी घोषित हो रहा था। इस बार मार्च में आई सर्वे टीम ने अलीगढ़ नगर निगम को ओडीएफ प्लस - प्लस घोषित होने योग्य न माना है। इसके पीछे की प्रमुख वजह इस बार ओडीएफ प्लस - प्लस के मानक जटिल होना माना गया है। प्रदेश के 14 नगर निगम में फिर से सर्वे शुरू कराया गया है। इसी क्रम में मानकों के सत्यापन के लिए फिर से टीम अलीगढ़ आने वाली है।
विज्ञापन

शहर में हैं 42 सामुदायिक-सार्वजनिक शौचालय
सामुदायिक शौचालय:-बली की सराय, नगला कलार, सराय लवरिया, तुर्ममानगेट, नुनेरगेट, अनार कली, सरायमियां, कैलाश गली, चूहरपुर आईअीआई रोड , पन्नागंज, नगला मसानी पथवारी, समनापाड़ा, ईशा नगर, सराय हकीम, चंदनिया, दोदपुर पुलिस स्टेशन के पीछे, जगजीवन नगर, पान दरीबा, रसलगंज वाल्मीकि बस्ती, हाबुरा कालोनी ऊपरकोट कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय:- वाटर वर्कस कम्पाउण्ड, गूलर रोड निकट मित्र मंडल धर्मकांटा, छर्रा अड्डा, गांधी पार्क बिजलीघर, नगला मसानी खैर रोड, किशोर नगर आईटीआई रोड, जेल रोड नुमाइश, मित्तलगेट, नुमाइश ग्राउण्ड बन्नादेवी थाना, सराय हकीम, बस स्टैण्ड, अचल ताल, कठपुला नौरंगीलाल इंटर कालेज, जवाहर भवन, न्यू बस स्टैण्ड, मलखान सिंह हास्पिटल, शाहजमाल, तांगा स्टैंड रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन गेट-02 अब्दुला रोड।

ओडीएफ प्लस - प्लस सर्वे टीम ने अलीगढ़ को इस बार प्रमाण पत्र नहीं दिया। बल्कि आपत्ति लगाई है। इसक ी वजह बार सर्वे टीम ने कुछ मानक जटिल किए हैं। अब फिर से सर्वे होगा, हम इसके लिए तैयार हैं। इस बार हम ओडीएफ प्लस-प्लस प्रमाण पत्र लेने का पूरा प्रयास करेंगे।-गौरांग राठी, नगर आयुक्त

सराय लवरिया कुरियान में नगर निगम द्वारा बने सामुदायिक शौचालय के बाहर लगा कूड़े का ढेर।

सराय लवरिया कुरियान में नगर निगम द्वारा बने सामुदायिक शौचालय के बाहर लगा कूड़े का ढेर।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed