{"_id":"62cc82bc7993cb1e8861f251","slug":"city-or-countryside-potholes-on-the-roads-city-office-news-ali295843931","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर हो या देहात...सड़कों पर गड्ढे, वाहन खा रहे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर हो या देहात...सड़कों पर गड्ढे, वाहन खा रहे हिचकोले
विज्ञापन
जीटी रोड पर हो रहे गड्ढे के पास से गुजरते वाहन।
- फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश सरकार ने बारिश से पहले सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कर देने का आदेश दिया था, लेकिन विभागीय अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। आलम ये है कि शहर की अंदरूनी सड़कों से लेकर हाईवे और देहात क्षेत्र की सड़कें जर्जर हाल में हैं और उनमें गहरे-गहरे गड्ढे हो रहे हैं। इन गड्ढों में वाहन हिचकोले खा रहे हैं, जिससे हादसे भी हो रहे हैं।
हालांकि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों की मरम्मत का दावा जरूर कर रहे हैं लेकिन हकीकत ये है कि जहां पर गड्ढे भरे जा रहे हैं, वहां पर खानापूर्ति हो रही है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। यह स्थिति सामान्य दिनों में है। बारिश के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो सकती है और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल होगा। शहर की ज्यादातर सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास है। शहर की कई सड़कें तो पैदल तक चलने लायक भी नहीं हैं।
केस - एक
क्वार्सी चौराहे से अनूपशहर रोड बदहाल है। बाईपास रोड होने से यहां से रोजाना करीब पांच हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। इसी मार्ग पर कमिश्नर का कार्यालय भी है। धौर्रा पुलिया से लेकर महेशपुर फाटक तक सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं, जो वाहन चालकों की परेशानी का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
केस - दो
बरौला बाईपास से सारसौल बाईपास तक करीब दो किमी लंबी सड़क में आधा दर्जन से अधिक गड्ढे हैं। ओवरब्रिज और उसकी ढलान पर हो रहे गड्ढे वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। हादसों के साथ ही वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। यहां पर सड़क हादसे भी हो रहे हैं।
केस - तीन
जीटी रोड पर सारसौल चौराहे से लेकर फल मंडी के बीच करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क में करीब सात गड्ढ़े हैं, जो वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। इस रास्ते हर रोज दस हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
केस- चार
आगरा रोड पर सासनीगेट चौराहे से मडराक तक जाने वाली सड़क में अनगिनत गड्ढ़े हैं। वाहन चालकों को यहां से गुजरने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
यहां भी सड़क पर हैं गड्ढे
एटा चुंगी चौराहा, क्वार्सी बाईपास पर रावण टीला रोड के सामने, धनीपुर मंडी से लेकर बौनेर तक, रसलगंज से लेकर मसूदाबाद चौराहा, तहसील कोल के सामने, एएमयू गेट पुरानी चुंगी से जमालपुर रोड, मसूदाबाद चौराहा से रघुवीरपुरी रोड, आईटीआई रोड पुलिस चौकी से बरौला रोड तक सड़क खराब है।
बोले नागरिक...
शहर में सड़कों पर काफी गड्ढ़े हो गए हैं। इसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। अफसरों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - तूलिका गुप्ता, राहगीर।
------
गड्ढ़ों के कारण पैदल चलना मुश्किल है। वाहनों को नुकसान हो रहा है। जाम भी लगता है। जनहित में गड्ढ़ों को भरा जाना चाहिए। - सरिता राजपूत, राहगीर।
जीटी रोड, बाईपास एवं देहात क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का काम लगातार जारी है। अधिकांश गड्ढ़ों को भरवा दिया गया है, जहां अभी गड्ढ़े बचे हुए हैं उन्हें भी बारिश से पहले ही सही कराया जाएगा।
- संजीव पुष्कर, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग