फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City Mufti sued controversial post

शहर मुफ्ती के खिलाफ विवादित पोस्ट पर मुकदमा

Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 26 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
City Mufti sued controversial post
facebook crime
हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष और छात्र मामलों के प्रभारी आदित्य पंडित शहर मुफ्ती के खिलाफ फेसबुक पर विवादित पोस्ट कर फंस गए हैं। हालांकि उन्होंने आपत्ति आने पर अपनी पोस्ट पर खेद जताते हुए फेसबुक पर भी खेद व्यक्त कर दिया था और पोस्ट भी डिलीट कर दी। इसके बाद अब इस संबंध में आदित्य पंडित के खिलाफ स्क्रीन शॉट के साक्ष्य के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार पिछले दिनों एक सामाजिक संगठन के कार्यक्रम में सभी धार्मिक विद्वानों को आमंत्रित किया गया था। जिसमें एक धार्मिक विद्वान ने वहां मूर्ति पर माल्यार्पण करने से इंकार कर दिया था और तस्वीर पर माल्यार्पण कर दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रकरण चर्चाओं में रहा। इसके बाद आदित्य पंडित ने इस विद्वान को शहर मुफ्ती समझते हुए शहर मुफ्ती के पदनाम से उनके खिलाफ अपने फेसबुक वॉल पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी।
विज्ञापन


जब इस पर आपत्ति आई तो उन्होंने खुद खेद फेसबुक वॉल पर डालते हुए पोस्ट को डिलीट कर दिया। मगर आपत्ति करने वालों ने इसका स्क्रीन शॉट लेकर इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया। सीओ प्रथम राजकुमार के अनुसार देहली गेट के कयामुद्दीन की तहरीर पर आदित्य पंडित के खिलाफ आईडी एक्ट आदि धाराओं में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आदित्य पंडित इतना ही कहते हैं कि उन्होंने खेद जता दिया था। इसके बाद मुकदमे का मतलब समझ में नहीं आता। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed