फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City immersed in devotion to Lord Shiva; festive atmosphere in temples until late at night

Aligarh News: शिवभक्ति में डूबा शहर, मंदिरों में देर रात तक मेला

Tue, 25 Aug 2026 03:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Tue, 25 Aug 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
City immersed in devotion to Lord Shiva; festive atmosphere in temples until late at night
खेरेश्वर  महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। - फोटो : samvad
सावन मास के अंतिम सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर में करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हालांकि कुछ देर हुई बारिश भी भक्तों के उत्साह को कम न कर सकी। शाम को महाआरती में बड़ी संख्या में शिव के भक्त शामिल हुए और भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में गंगाघाटों से कांवड़ लेकर पहुंचे शिव भक्तों ने भी शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, फूल, बिल्वपत्र, धतूरा और अक्षत चढ़ाकर महादेव का पूजन किया। शहर के रालीलाला मैदान स्थित अचलेश्वर महादेव, जयगंज के मंगलेश्वर महादेव मंदिर, लोधा-हरिदासपुर स्थित खेरेश्वरधाम मंदिर, गभाना के श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम में देर रात तक भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त उमड़ते रहे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहे थे। भक्तों ने यहां रुद्राभिषेक एवं शिव चालीसा का पाठ भी किया। खेरेश्वर मंदिर पर समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी दिन भर व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे। मंदिरों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा और भारी वाहनों को बाईपास से गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कथा में शिव पुराण का महत्व बताया
स्वर्ण जयंती नगर के शिवधाम में चल रही श्री शिव महापुराण में दंडी स्वामी मुरलीधरानंद महाराज ने कथा में शिव पुराण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया यह पवित्र ग्रंथ है। इस ग्रंथ में शिव महिमा का वर्णन है। आयोजन में संजय शर्मा, रागिनी शर्मा, नंदिनी, मान्या, अदिति, शिखा त्रिवेदी, नन्नू, दीपिका, शिखा माथुर आदि का सहयोग रहा। श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर सुदामापुरी से श्रद्धालुओं ने पालकी निकाली। इसमें पंडित अमित कुमार भारद्वाज, निखिल गुप्ता, देवेंद्र उपाध्याय, सोनू मित्तल, नवनीत शर्मा, विपुल गौतम, सचिन, तरुण, डॉ. रोहित वर्मा, यश सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed