फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   City high school girl behind a million loot

सिटी हाईस्कूल के पीछे महिला से एक लाख लूटे

Thu, 28 Jul 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
City high school girl behind a million loot
सिटी हाईस्कूल के पीछे महिला से एक लाख लूटे
थाना बन्ना देवी क्षेत्र में बुधवार की रात मायके से घर लौट रही एक महिला से सिटी हाईस्कूल के पीछे सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने एक लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

थाना बन्ना देवी क्षेत्र में प्रतिभा कॉलोनी निवासी अंजलि मित्तल का मायका हाथरस में है। उनके पति फोटो स्टूडियो चलाते हैं। बुधवार की रात अंजलि अपने मायके  से पैसे आदि लेकर लौट रही थी। वह मसूदाबाद बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद रिक्शे से अपने घर जा रही थीं। सिटी हाईस्कूल के पीछे जहां रात को बेहद सूनसान सा इलाका रहता है, वहां बाइक  सवार बदमाशों ने उनसे पर्स  छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

पर्स में करीब 1 लाख रुपये, जो मायके से किसी काम के लिए लाए गए थे, वह और मोबाइल आदि था। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और शिकायत सुन ली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला एक मोटी रकम लेकर आ  रही थी, इस बात की जानकारी कुछ करीबी लोगों को हो सकती है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों को जरूर इस बात की जानकारी रही होगी कि  अंजलि एक लाख रुपये लेकर आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed