फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Citizen Charter will be ready for every Gram Panchayat

अलीगढ़ः हर ग्राम पंचायत तैयार होगा सिटीजन चार्टर

Sun, 01 Aug 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Citizen Charter will be ready for every Gram Panchayat
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

शहर में जिस तरह विभिन्न विभाग अपनी सेवाओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए सिटीजन चार्टर लागू करते हैं, अब ग्राम पंचायतें भी सिटीजन चार्टर लागू करेंगी। मेरी पंचायत, मेरा अधिकार, जन सेवाएं हमारे द्वार स्कीम में शासन ने सभी ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर लागू करने के आदेश दिए हैं।
चार्टर के मामले में आदेश जारी करते हुए मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि योजना में प्रत्येक पंचायत द्वारा अलग अलग नागरिक चार्टर तैयार किया जाएगा। यह चार्टर ग्राम सभा की बैठक में अनुमोदित कराना होगा। चार्टर में केवल उन्हीं सेवाओं को शामिल किया जाएगा, जो पंचायत द्वारा नियमित आधार पर जनसामान्य को प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों के सिटीजन चार्टर के मुख्य बिंदु
1. पंचायत का संकल्प और मिशन
2. सेवा का नाम, विवरण, समयावधि, कार्मिक का नाम एवं संपर्क विवरण
3. सेवा मानक एवं सेवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया
4. शिकायत निवारण प्रणाली एवं उच्चाधिकारी का विवरण
ये रहेगा चार्टर का एजेंडा
- जुलाई माह के अंत में ग्राम सभा की बैठक बुलाई जाएंगी
- माह के अंत में ग्राम सभा की बैठकों की समय सारिणी अपलोड होगी
- एक अगस्त को सभी ग्राम पंचायतों में फैसिलिटेटर की नियुक्ति
- दो अगस्त को फैसिलिटेटर को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा
- इसी दिन ग्राम सभा की बैठक के लिये लाइन विभागों के फ्रंटलाइन वर्करों की नियुक्ति होगी
- 12 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक में चार्टर कोफाइनल किया जाएगा
- 15 अगस्त को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सिटीजन चार्टर का प्रकाशन
शहरों की तर्ज पर ग्राम सभाओं में भी सिटीजन चार्टर लागू किया जाएगा। इसके क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत राज विभाग समेत 18 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। 15 अगस्त को ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित सिटीजन चार्टर का प्रकाशन होगा। इसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धनंजय जायसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed