फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Circle rates of Aligarh district increased

Aligarh News: जिले में तीन साल बाद 60 फीसदी तक बढ़े सर्किल रेट, 15 अप्रैल से लागू होंगी ये नई दरें

Thu, 10 Apr 2025 12:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 12:31 PM IST
सार

अलीगढ़ में सर्किल दरें बढ़ गईं हैं। इस बार तीन साल बाद 60 फीसदी तक सर्किल दरें बढ़ी हैं। पुराने शहर में 15-25 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर प्रस्तावित बाईपास में आने वाले गांवों में 20-50 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
Circle rates of Aligarh district increased
सर्किल रेट पर बैठक करते डीएम संजीव रंजन - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

9 अप्रैल को सर्किल रेट के संबंंध में आईं सभी 64 आपत्तियों का प्रशासन ने निस्तारण कर दिया। इसके साथ ही तीन साल बाद जिले में सर्किल रेट 60 फीसदी तक बढ़ना तय हो गया। 15 अप्रैल से नए रेट लागू हो जाएंगे। जेवर से सटे अलीगढ़ के इलाके में सबसे ज्यादा 60 फीसदी तक इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


9 अप्रैल को डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पुराने शहर में 15-25 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। अलीगढ़-पलवल हाईवे पर प्रस्तावित बाईपास में आने वाले गांवों में 20-50 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण के तहत अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की आवासीय परियोजना ग्रेटर अलीगढ़ की कृषि जमीन के सर्किल रेटों में कोई वृद्धि नहीं की गई है।
विज्ञापन


सर्किल रेट में वृद्धि को लेकर शासन स्तर से निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की रेटों में वृद्धि करने की प्रक्रिया चल रही थी। रेट निर्धारण के संबंध में सभी निबंधन कार्यालयों से तैयार प्रस्तावित सर्किल रेट को जारी करते हुए सात अप्रैल तक तहसील कोल में 19 एवं खैर में 45 आपत्तियां प्राप्त हुईं। अन्य तीन तहसीलों से कोई आपत्ति दर्ज नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले में संपत्ति मूल्यांकन के लिए सर्किल रेट निर्धारित किए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। सर्किल रेट के निर्धारण के सबंध में 7 अप्रैल तक आपत्तियाँ मांगी गई थीं। आपत्तियों और सुझावों का समाधान किया गया है। नए सर्किल रेट अनुमोदित करते हुए 15 अप्रैल से लागू करने के निर्देश दिए हैं।- संजीव रंजन, जिलाधिकारी

इस तरह से रहेंगे सर्किल रेट (प्रति वर्ग मीटर)

  • मैरिस रोड से लालडिग्गी तक -1.50 से 1.60 लाख
  • केला नगर से रामघाट रोड - 60 से 72 हजार
  • किशनपुर तिराहा से क्वार्सी चौराहा तक - 84 हजार से 1.00 लाख
  • रमेश विहार से नगला तिकोना तक-35 से 42 हजार
  • एटा बाईपास से धनीपुर मंडी तक-47 से 52 हजार
  • अवंतिका कॉलोनी से स्वर्ण जयंती नगर-42 से 51 हजार
  • अनूपशहर से रेडियो कॉलोनी-45 से 54 हजार
  • दोदपुर से लालडिग्गी-1.50 से 1.60 लाख
  • लक्ष्मीबाई मार्ग-66 से 72 हजार
  • गुरुद्वारा रोड-35 से 42 हजार
  • नौरंगाबाद से एटा बाईपास-53 से 62 हजार

अलीगढ़ में इस आधार पर तय किए गए हैं सर्किल रेट

  • बाजार मूल्य- प्रॉपर्टी के बाजार मूल्य से सर्किल रेट तय करने में मदद मिली है। आमतौर पर सर्किल रेट बाजार मूल्य से कम ही होता है।
  • प्रॉपर्टी का उपयोग- कमर्शियल प्रॉपर्टी की तुलना में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी के लिए सर्किल रेट कम हैं।
  • प्रॉपर्टी के आसपास की सुविधाएं - प्रॉपर्टी के आसपास की सुविधाएं जैसे कि सड़कें, परिवहन, अस्पताल, स्कूल, जिम, पार्क और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि से भी सर्किल रेट प्रभावित रहे।
  • प्रॉपर्टी की लोकेशन - प्रॉपर्टी की लोकेशन ने सर्किल रेट तय करने में अहम भूमिका निभाई। पॉश इलाकों में स्थित प्रॉपर्टी के लिए सर्किल रेट अधिक।


किस इलाके में हुई कितनी वृद्धि

  • जेवर से सटे अलीगढ़ के क्षेत्र में 60 फीसदी
  • अलीगढ़ पलवल मार्ग पर प्रस्तावित बाईपास वाले गांव में 50 फीसदी तक
  • रामघाट रोड पर 25 से 30 फीसदी
  • जीटी रोड पर 25 से 30 फीसदी
  • मथुरा, नोएडा और बुलंदशहर से लगी जमीन पर 40 फीसदी तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed