{"_id":"630a6ec8f745cf1af5265320","slug":"cho-was-awaited-to-identify-tuberculosis-patients-aligarh-news-ali299062871","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय रोगियों को चिन्ह्ति करने के लिए सीएचओ को किया प्रतिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय रोगियों को चिन्ह्ति करने के लिए सीएचओ को किया प्रतिक्षित
विज्ञापन
टीबी को 2025 तक खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में शासन की ओर से एक बार फिर से दिशा निर्देश जारी कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सीएचओ स्तर से टीबी मरीजों को चिह्नित करने के लिए कहा गया है।
इसी क्रम में अब हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भी क्षय रोगियों को चिह्नित करने का कार्य करेंगे। इसके लिए जनपद के करीब 256 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ का दो-दो बैचों में प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार से शनिवार तक डीडीयू अस्पताल व मलखान सिंह जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित किया।
सीएचओ अब हर माह टीबी के मरीजों को खोजकर इनका इलाज करवाना सुनिश्चित करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यह कार्यक्रम 30 सितम्बर तक चलेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर, जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपचार लैब पर्यवेक्षक कुलदीप शर्मा, सलीम अहमद ने विस्तृत जानकारी दी। ब्यूरो