फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chlorine leak in the district hospital, created chaos

Aligarh News: जिला अस्पताल में क्लोरीन का रिसाव, मची अफरा-तफरी

Thu, 06 Jun 2024 05:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Chlorine leak in the district hospital, created chaos
मलखान सिंह जिला अस्पताल में क्लोरिन गैस का रिसाव होने पर खाली कराया गया वार्ड। संवाद - फोटो : samavad
मलखान सिंह जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर दो क्लोरीन गैस के जर्जर सिलिंडरों से रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस रिसाव से कर्मचारियों, मरीजों और तीमारदारों को घबराहट होने लगी। आनन-फानन ओपीडी और वार्डों को खाली कराया गया। सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची। गैस सिलेंडरों पर पानी का छिड़काव व स्प्रे कर स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर करीब 20 साल पुराने प्लांट में रखे दो क्लोरीन गैस के जर्जर सिलिंडरों से रिसाव होने लगा। अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी दमकल और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। इस दौरान ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीज, तीमारदारों और कर्मचारियों को घबराहट और बेचैनी होने लगी। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा दृष्टि से गैस रिसाव होने वाले स्थान के पास वाले वार्डों को खाली कराया। मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। सूचना पर दमकल की करीब पांच गाड़ी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्लोरीन गैस के सिलिंडरों पर पानी का छिड़काव व स्प्रे कर स्थिति को काबू में किया।
विज्ञापन

इस दौरान एक मरीज व एक चिकित्सक भी बेहोश हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल सभी की स्थित सामान्य है। हादसे की खबर पर एडी हेल्थ, प्रशासनिक अधिकारी, सीएमओ आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन







जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस रिसाव की सूचना पर तत्काल दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में क्लोरीन गैस सिलेंडर के ऊपर पानी का छिड़काव व स्प्रे कर गैस को प्रभावहीन किया। स्थिति को काबू में कर लिया गया है।




संजीव कुमार सिंह, सीएफओ



.......................................



जिला अस्पताल में क्लोरीन गैस रिसाव की जानकारी मिली थी। तत्काल अग्निशमन विभाग व जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मचारियों ने इस पर काबू पा लिया है। आयुष्मान वार्ड व वार्ड नंबर 2 के मरीजों को दूसरे सुरक्षित वार्डों में शिफ्ट कर दिया गया। कोई भी हानि नहीं हुई है।



डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed