{"_id":"64b83bf9a6552c9129057f65","slug":"chlorine-gas-leak-in-under-construction-water-filter-factory-chaos-aligarh-news-c-2-ali1009-169247-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: निर्माणाधीन पानी फिल्टर फैक्टरी में क्लोरीन गैस का रिसाव, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: निर्माणाधीन पानी फिल्टर फैक्टरी में क्लोरीन गैस का रिसाव, अफरा-तफरी
Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
गभाना (अलीगढ़)। थाना क्षेत्र के कटरा मोड़-पनिहावर के मध्य निर्मांणाधीन पानी फिल्टर (जल शोधन संयंत्र) फैक्टरी में लगे क्लोरीन गैस के एक सिलिंडर से बुधवार दोपहर को गैस का रिसाव होने लगा। किसी तरह दमकल कर्मियों ने पहुंचकर रिसाव बंद किया। लेकिन कुछ देर बाद फिर से रिसाव हो शुरू हो गया। लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ व उल्टी होने लगी। दो दमकल कर्मी रिसाव को रोकने के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सात ग्रामीणों को उल्टी आदि की शिकायत को लेकर निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए। एहतियातन आस-पास के घरों को खाली कराने के साथ ही बाजार की दुकानों एवं रास्ते को बंद करा दिया गया है। अफसरों के मुताबिक रिसाव को रोक लिया गया है। पानी फिल्टर फैक्टरी को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बिना अनुमति इसका संचालन किया जा रहा था। एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि कटरा-पनिहावर के बीच एक चाहरदीवारी वाले परिसर में पानी फिल्टर करने का काम किया जा रहा था। यहां रखे क्लोरिन के गैस सिलिंडरों में से एक में गैस का रिसाव होने लगा। सूचना पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर रिसाव को रोक दिया। पता चला कि सिलिंडर का नोजल खराब होने से गैस फिर से लीक हुई थी।
कुछ ही घंटे बाद फिर से सिलिंडर से रिसाव होने लगा। इस पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पानी डालकर गैस को हवा में मिलने से रोका। इसके बाद कास्टिक सोडा डालकर गैस लीकेज को बंद किया गया। तभी दमकल कर्मी फायरमैन विशाल एवं शिवकुमार बेहोश हो गए। आनन-फानन जेएन मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। उधर, इलाके के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और आंखों में जलन एवं उल्टी होने की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर इलाका पुलिस के अलावा एसडीएम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजिया, एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, सीएफओ अनिमेश कुमार आदि पहुंच गए। उन्होंने एहतियातन कटरा के रहने वाले लोगों को घरों से निकालकर दूसरी तरफ भिजवाया। इसके अलावा कटरा मोड़ पर दुकानों को बंद कराने के साथ ही सड़क मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया। छह लोगों को सांस लेने आदि की समस्या पर निजी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया गया है। फैक्टरी को जिला कारखाना अधिकारी केसी कनौजिया की मौजूदगी में सील करा दिया गया है। फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि फैक्टरी किसकी है? इसके संचालन के लिए अनुमति ली गई है अथवा नहीं इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गैस का रिसाव बंद हो गया है, फिर भी रिसाव को देखते हुए कई दमकलों को बुलाकर पानी डलवाया गया है ताकि गैस रिसाव का अधिक असर न हो।