{"_id":"648df2eee481aaee6d051c86","slug":"chinese-string-stuck-in-neck-neck-cut-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बाइक पर जा रहा था बाजार, गले में फंसा चाइनीज मांझा, गर्दन कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बाइक पर जा रहा था बाजार, गले में फंसा चाइनीज मांझा, गर्दन कटी
Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:22 PM IST
सार
अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की रियाज कालोनी में चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया है।
विज्ञापन
प्रतिबंधित चाइनीज मांझा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंध के बाबजूद शहर में चाइनीज मांझे का उपयोग किया जा रहा है। इसके संपर्क में आने से जान तक पर भी बन आती है। अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की रियाज कालोनी में चाइनीज मांझे से एक युवक की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज में भरती कराया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि रियाज कालोनी का 22 वर्षीय सद्दाम शनिवार को बाइक पर बाजार जा रहा था। तभी घर के पास गला में मांझा फंस गया और गर्दन कट गई। गंभीर रूप से जख्मी हालत में सद्दाम जमीन पर गिर गया। बाद में उसे पहले पास के अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज ले जाया गया। इधर, रोक के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और प्रयोग पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन