फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chilli turned red, salt faded... Spices ignite inflation

मिर्च हुई लाल, नमक पड़ा फीका...मसालों में लगा महंगाई का तड़का

Sun, 16 Oct 2022 01:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Chilli turned red, salt faded... Spices ignite inflation
त्योहारी मौसम में अतिरिक्त खर्चों के साथ-साथ खाद्य वस्तुओं के लगातार बढ़ रहे दाम से रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। गैस सिलिंडर, तेल, दाल, आटा तो पहले से ही महंगे हैं, अब मसालों पर भी महंगाई की मार है। एक साल में मसालों के भाव में 40 फीसदी तक वृद्धि हुई है। इस महंगाई का कारण पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नमक, जीरा, धनिया, लाल मिर्च के साथ बड़ी इलायची भी महंगी हो गई है। सौंफ के भाव एक साल में दोगुना से अधिक हो गए हैं। वहीं, बारिश के बाद सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इधर, कंपनियों ने भी दाम पहले जितना रखने के लिए पैकेट में सामग्री का वजन कम कर दिया है।
विज्ञापन

इसकी मार ग्राहकों पर पड़ रही है। शहर के किराना कारोबारी लोकेश कुमार ने बताया कि कोरोना काल के बाद से खाने-पीने की चीजें लगातार महंगी हुई हैं। मसाले महंगे होने से लोग परेशान हैं। किराना व्यापारी अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि महंगाई का असर त्योहार पर दिखाई पड़ रहा है, लोग अब अपने बजट के अनुसार ही रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं महिलाएं ..
कोरोना काल के बाद से बाजार में हर सामान महंगा हुआ है। अब तो सब्जी और दाल, मसाले तक महंगे हो गए हैं। इससे घर का खर्च तक चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
- राधा गुप्ता, देहलीगेट, गृहणी
- रसोई में राशन और मसालों की जरूरत होती है, लेकिन महंगाई के चलते रसोई का बजट गड़बड़ाया हुआ है। किसी तरह घर का खर्च चलाया जा रहा है। राशन और मसालों पर महंगाई कम होनी चाहिए।
- प्रगति अत्रे, ग्रीन पार्क, गृहणी
खाद्य तेल के साथ दाल व रसोई गैस महंगी होती जा रही हैं। हर चीज के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। सरकार को महंगाई काबू करने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए।

- गीतिका वार्ष्णेय, महावीर पार्क
महंगाई से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। तेल, दाल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। नहीं तो यह आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाएंगे।
- मोनिका राघव, टीकाराम कॉलेज परिसर
मसालों की कीमतों में अंतर (रुपये प्रति किलो ग्राम)-
मसाला अक्तूबर -2021 अक्तूबर 2022
लाल मिर्च 200 रुपये 280 रुपये
धनिया 100 रुपये 160 रुपये
जीरा 200 रुपये 300 रुपये
हल्दी 80 रुपये 110 रुपये
काली मिर्च 600 रुपये 650 रुपये
लौंग 800 रुपये 1000 रुपये
बड़ी इलायची 600 रुपये 1000 रुपये
सौंफ 80 रुपये 170 रुपये
नमक 20 रुपये 25 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed