{"_id":"657dcffa9c0fad596a0bfa47","slug":"children-fair-science-exhibition-organized-in-school-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, स्मार्ट ब्रिज देख सब हुए चकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्कूल में बाल मेला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, स्मार्ट ब्रिज देख सब हुए चकित
Sat, 16 Dec 2023 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 09:57 PM IST
सार
बाल मेला में बच्चों ने समौसा, बर्गर, गोलगप्पे, खेल, निशानेबाजी के स्टॉल लगाए। बाल मेला में मातृशक्ति, पितृ शक्ति तथा अभिभावक के लिए लकी ड्रॉ भी रखा गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने समकालीन समस्याओं के समाधान पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
बाल मेला में संगीत प्रस्तुति
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के कोंछोड़ स्थित श्रीमती सावित्री देवी इंटरनेशनल स्कूल में बाल मेला और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक प्रशांत भारद्वाज ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल मेला में बच्चों ने समौसा, बर्गर, गोलगप्पे, खेल, निशानेबाजी के स्टॉल लगाए। बाल मेला में मातृशक्ति, पितृ शक्ति तथा अभिभावक के लिए लकी ड्रॉ भी रखा गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने समकालीन समस्याओं के समाधान पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। जिसमें स्मार्ट ब्रिज को देख सब चकित रह गए। यह पुल ऐसा था, जिसमें पानी बढ़ने पर पुल स्वयं उठने लगेगा और पानी कम होते ही नीचे जाने लगेगा। पुल टूटेगा नहीं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बच्चों ने फायर अलार्म ,एंटी थेफ्ट अलार्म ,स्मार्ट ट्रेन सिस्टम ,सिक्योरिटी अलार्म, चंद्रयान-3, सैनिटाइजर मशीन, माइक्रोस्कोप ,टेलिस्कोप, भविष्य का टेलीविजन, पवन चक्की आदि मॉडल प्रदर्शनी में दिखाए। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी प्रस्तुत किया। इस दौरान राम प्रकाश, सृष्टि भारद्वाज, दीपिका शर्मा, संगीता तौमर, उर्मिला सिंह, दीक्षा शर्मा, राजन सिंह, ओम शर्मा, हरभान सिंह, आवेश दामिनी, स्नेहा अग्रवाल, लता, प्रतिभा, अलका सिंह, रश्मि सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, ईदुल आदि मौजूद रहे।