फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child strangulated to death after harassment Dead body dissolved with fire and salt in aligarh

UP: कुकर्म के बाद की हत्या... फिर बालक की लाश को गड्ढे में डालकर लगाई आग; शव गलाने के लिए तीन किलो नमक भी डाला

Sun, 22 Jun 2025 10:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Jun 2025 10:44 AM IST
सार

अलीगढ़ में कुकर्म के बाद गला दबाकर की बालक की हत्या करने का मामला सामने आया है। इगलास में लापता बालक की हत्या के आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी घुमाने के बहाने से बालक को बाजरा के खेत में ले गया था। 

विज्ञापन
child strangulated to death after harassment Dead body dissolved with fire and salt in aligarh
कुकुर्म के बाद बच्चे की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास थाना इलाके के बेसवां-मुरसान रोड के एक गांव से तीन दिन से लापता 11 वर्षीय बालक संग आरोपी ने पहले कुकर्म किया था। इसके बाद गमछे की पट्टी से उसकी गला दबाकर हत्या की थी। आरोपी ने शव को केरोसिन से जलाकर खेत में गड्ढे में दबाया था। 
विज्ञापन


रात भर की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ये बात स्वीकार की है। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी सीओ इगलास वरुण सिंह के अनुसार, किसान परिवार का 11 वर्षीय बालक तीसरी कक्षा का छात्र था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुआ था। 
विज्ञापन


बुधवार को परिवार की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच करते हुए संदेह के आधार पर गांव के ही मनोज उर्फ मनु को शुक्रवार को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने गांव के बाहर बाजरा के खेत में से बालक का शव बरामद कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात भर चली पूछताछ में उसने स्वीकारा कि खेलते समय वह बालक को बाइक पर घुमाने के बहाने खेत पर ले गया। निजी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले आरोपी युवक ने स्वीकारा कि वह समलैंगिक रिश्ते बनाने का शौकीन है। 
 
Trending Videos

आरोपी ने बच्चे के साथ जबरन किया गंदा काम
इसी के चलते उसने पहले बालक संग गंदी हरकतें शुरू कीं। बालक ने इसका विरोध किया तो जबरन गंदा भी किया। इसके बाद कुकर्म किया। इसी बीच बालक बेहोश हो गया। होश में आने पर बालक शिकायत ने करे दे इस डर से आनन-फानन गमछा, बोतल में केरोसिन, माचिस व तीन किलो नमक लेकर आया।
 

आरोपी ने पहले बेहोश बालक की गमछे की एक पट्टी से गला दबाकर हत्या की। शव को गड्ढे में डालकर जलाते हुए उस पर तीन किलो नमक छिड़क कर दबा दिया। सीओ के अनुसार आरोपी पर अपहरण, हत्या, कुकर्म व पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 

 

घटनास्थल से ही हत्या में प्रयुक्त गमछा, उसकी पट्टी, केरोसिन की बोतल, नमक के खाली पाउच आदि बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

आग व नमक से गला शव, हत्या की पुष्टि
बालक के शव का शनिवार को दिन बाद पोस्टमार्टम किया गया। सीओ वरुण सिंह के अनुसार शव आग लगने व उस पर नमक पड़ने के कारण गल गया। उसकी पूरी खाल उतर गई। इसलिए पोस्टमार्टम में सिर्फ गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। खाल उतरने के कारण कुकर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है। स्लाइड संरक्षित की गई है।

बड़े भाई से थी आरोपी की गहरी दोस्ती
सीओ के अनुसार, घटनास्थल पर हुई जांच, परिवार से बातचीत व आरोपी से पूछताछ में उजागर हुआ है कि मृत बालक चार भाइयों में सबसे छोटा था। आरोपी की बालक के सबसे बड़े भाई से गहरी दोस्ती थी।

वे एक साथ रहते थे। कई बार एक साथ सो तक जाते थे। जब बालक के परिवार को पता चला कि यह समलैंगिक रिश्ते बनाने का शौकीन है तो परिवार ने अपने बेटे को दूर रखने की हिदायत दी थी।

 

खेल रहे बालक को इशारे से बुला ले गया
आरोपी पास के मोहल्ले में रहता तो मृतक के घर भी आता जाता था। घटना वाले दिन बालक पेड़ पर खेल रहा था। तभी आरोपी ने उसे इशारे से बुलाया। इस पर बालक ने यह भी जवाब दिया कि अभी चलता है। बालक को इशारा करते हुए उसके बड़े भाई ने भी देखा, लेकिन वह यह नहीं समझ पाया कि उधर वह किससे बात कर रहा है। इसके बाद बालक गायब हो गया।

घटना का पूरी तरह खुलासा कर दिया गया। आरोपी ने खुद कुकर्म व गंदे काम करने की बात स्वीकारी है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। - अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक देहात

यह भी पढ़ें: UP की सोनम: मरीज से अफेयर, दूसरी बीवी ने इसलिए प्रेमी से कराया पति का कत्ल; 15 साल पहले रविंद्र ने किया ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed