फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child missed during play

खेलते समय घर के बाहर से लापता हुई मासूम

Sun, 28 Feb 2021 01:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
child missed during play
महानगर की ऊपरकोट कोतवाली इलाके की फैज मस्जिद वाली गली से शुक्रवार की रात तीन साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेलने के दौरान गायब हो गई। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। पुुलिस तक बच्ची के अपहरण की सूचना पहुंच गई। शनिवार दोपहर को बच्ची को शाहपुर कुतुब इलाके में घर से बरामद किया गया। बच्ची वहां खेलते-खेलते पहुंच गई थी।
विज्ञापन

तीन वर्ष की अलकिशा पुत्री अकील निवासी फैज मस्जिद वाली गली के पिता ने बताया कि बच्ची रात करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी वह लापता हो गई। परिवार वालों ने तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने इलाके में छानबीन की। इसके साथ ही लाउडस्पीकरों के माध्यम से बच्ची के लापता होने की जानकारी दी गई। इस पर शाहपुर कुतुब के रहने वाले व्यक्ति ने बच्ची उसके पास होने की जानकारी दी। इंस्पेक्टर कोतवाली के मुताबिक बच्ची शाहपुर कुतुब में खेलते-खेलते पहुंच गई थी। वहां एक व्यक्ति ने अपने घर में रख लिया था और इसकी जानकारी पुलिस की दी गई। बच्ची को सकुशल उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed