फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child girl found in the field, blood was flowing from the delicate organ

खेत में बेहोश मिली मासूम, नाजुक अंग से बह रहा था खून

Wed, 02 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
child girl found in the field, blood was flowing from the delicate organ
मंगलवार की दोपहर थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर मक्का के खेत में एक मासूम बेहोश हालत में पड़ी मिली। उसके नाजुक अंग से खून बह रहा था। अस्पताल में शाम के समय होश आने पर उसने तीन लोगों पर नाजुक अंग से छेड़छाड़ करने की जानकारी परिवार वालों को दी। इसके बाद भाई की ओर से थाने में तहरीर दी गई। थाना पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई के अनुसार उसकी बहन दोपहर के समय घर के पास ही खेल रही थी। अचानक लापता हो गई। उसकी खोज में परिवार व गांव के लोग जुट गए। काफी देर बाद गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर मक्के के एक खेत में वह बेहोश हालत में पड़ी मिली। नाजुक अंग से खून बह रहा था। उसे लेकर छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाम में होश आने पर मासूम ने बताया कि तीन लोग उसके नाजुक अंग से छेड़छाड़ कर रहे थे। वह कौन थे? यह नहीं बता सकी। बरला थाना प्रभारी उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि नाजुक अंग से छेड़छाड़ की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियाें का पता लगाकर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed