{"_id":"67495b895dd732a48d0da97e","slug":"child-dies-after-touching-live-wires-on-farm-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी वाले घर में छाया मातम: खेत की मेंड़ पर लगे तारों में आ रहा था करंट, चपेट में आया बालक, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी वाले घर में छाया मातम: खेत की मेंड़ पर लगे तारों में आ रहा था करंट, चपेट में आया बालक, हुई मौत
Fri, 29 Nov 2024 11:47 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:47 AM IST
सार
सुबह करीब सात बजे बालक खेत में शौच करने गया था। गांव के ही एक व्यक्ति के खेतों पर जानवरों की रोकथाम के लिए लगाए गए तारों में करंट आ रहा था। करंट के तारों की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली तहसील के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खेड़ा में खेत की मेंड़ पर जंगली जानवरों की रोकने के लिए लगाए गए करंट वाले तारों के चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा की आगामी 2 दिसंबर को शादी है। शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
गांव कलियानपुर खेड़ा निवासी शांति देवी के पति दौली राम जाटव की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने दो बेटों मोहित और चंद्रजीत के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती हैं। 2 दिसंबर को शांति देवी के परिवार के रिश्ते के देवर की शादी है। इसी के चलते 11वर्षीय चंद्रजीत 26 नवंबर को दिल्ली से गांव आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
29 नवंबर सुबह करीब सात बजे चंद्रजीत खेत में शौच करने गया था। गांव के ही एक व्यक्ति के खेतों पर जानवरों की रोकथाम के लिए लगाए गए तारों में करंट आ रहा था। करंट के तारों की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रूप से एक सबमर्सिबल पर जा रही विद्युत सप्लाई से तार डालकर मेंड़ पर लगे तारों में करंट छोड़ा गया था, इससे यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।