फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Child dies after drowning in Khair swimming pool

Aligarh News: स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया संचालक पर लापरवाही व हत्या का आरोप

Sat, 16 May 2026 05:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 16 May 2026 05:52 PM IST
सार

बालक सुबह अपने अन्य साथी बच्चों के साथ नहाने के लिए तरणताल पहुंचा था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इस बारे में साथी बच्चों ने परिजनों को नहीं बताया। कई घंटे बीत जाने के बाद जब शौर्य घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।

विज्ञापन
Child dies after drowning in Khair swimming pool
मृतक शौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खैर क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे की तरणताल में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्चे की पहचान गांव धुंधी नगला निवासी शौर्य पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पिता राजकुमार ने खैर कोतवाली में तहरीर देकर सोमना रोड पुराने पुल के पास मोहल्ला मुसलमानान स्थित तरणताल संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया है कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे शौर्य घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि नदी के पास स्थित एक तरणताल में बच्चे का शव पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव को देख घबरा गए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों का आरोप है कि तरणताल संचालक घटना के बाद ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि शौर्य दो भाइयों में छोटा था। बेटे की मौत के बाद मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की जानकारी होने पर वह गांव आ गए।

विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर के आधार पर तरणताल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। साथ ही सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था व लाइसेंस आदि की भी जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।- संजीव कुमार तोमर, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य साथी बच्चों के साथ नहाने पहुंचा था शौर्य
स्थानीय लोगों ने बताया है कि बालक सुबह अपने अन्य साथी बच्चों के साथ नहाने के लिए तरणताल पहुंचा था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। इस बारे में साथी बच्चों ने परिजनों को नहीं बताया। कई घंटे बीत जाने के बाद जब शौर्य घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान ग्रामीणों ने बालक के शव मिलने की सूचना परिजनों को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed