फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   child died during treatment

Aligarh News: उपचार के दौरान बच्चे की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Sun, 23 Apr 2023 06:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

बच्चे को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि चिकित्सालय के कर्मियों ने एक्सरे करके बच्चे को इंजेक्शन दिया था।

विज्ञापन
child died during treatment
मृतक बच्चा कुनाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली क्षेत्र निवासी चार वर्षीय बच्चे की कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


गांव नगला धनसारी निवासी पूनम की शादी लगभग सात वर्ष पूर्व कस्बा अतरौली के छर्रा रोड निवासी बाबू सिंह के साथ हुई थी। शनिवार की शाम को पूनम मायके में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पति बाबू सिंह, एक पुत्री व चार वर्षीय पुत्र कुनाल के साथ नगला धनसारी आई थी। रविवार की सुबह कुनाल को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन कस्बा के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि चिकित्सालय के कर्मियों ने एक्सरे करके बच्चे को इंजेक्शन दिया था। आधा इंजेक्शन लगाते ही कुनाल की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। बच्चे के पिता ने चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed