विजयगढ़ के गांव कटरा लालबहादुर में बृहस्पतिवार को एक मासूम की कुंडी में डूबने से मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव निवासी लालबहादुर का खेतों पर घर बना है। परिवार के सभी लोग वहीं रहते हैं। घर के पास ही सबमर्सिबल लगा है। वहीं पानी भरने के लिए कुंडी बनी है। बृहस्पतिवार को सुहानी (2) कुंडी के पास खेल रही थी।
खेलते-खेलते वह उसमें गिर गई। कुंडी में काफी पानी था, जिसमें डूबने से सुहानी की मौत हो गई। जब मासूम कहीं दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। तभी सुहानी कुंडी में दिखाई दी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।