फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister Yogi Adityanath is coming to Aligarh on Tuesday

CM Yogi Aligarh Visit: सीएम योगी आज अलीगढ़ को 1194 करोड़ की 188 परियोजनाओं का देंगे तोहफा, तैयारियां पूरी

Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 05 Aug 2025 01:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 9:50 बजे मेरठ से अलीगढ़ के आईटीआई परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगा। सुबह 10 बजे सीएम योगी अलीगढ़ मंडल के मंत्री, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath is coming to Aligarh on Tuesday
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को अलीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे 1194 करोड़ 75 लाख रुपये की कुल 188 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनका यह दौरा 2 घंटे 25 मिनट का होगा, जिसमें वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 9:50 बजे मेरठ से अलीगढ़ के आईटीआई परिसर स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगा। सुबह 10 बजे सीएम योगी अलीगढ़ मंडल के मंत्री, सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11:10 बजे वे नुमाइश मैदान में आयोजित समारोह में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री इसी स्थान पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 12:15 बजे वे आईटीआई परिसर स्थित हेलीपैड से आगरा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
विज्ञापन


अपने दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। इनमें सीएम युवा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, 70 प्लस आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, एनआरएलएम क्रेडिट लिंकेज चेक, पीएम और सीएम आवास योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। इसके अलावा, वे विद्यार्थियों को टैबलेट भी वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक एक साल बाद अलीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले वे अगस्त 2024 में खैर विधानसभा उपचुनाव से पहले एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बारिश की संभावना को देखते हुए नुमाइश मैदान में एक वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है। सोमवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआईजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन और एसएसपी संजीव सुमन ने हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed