फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chief Minister Muradabad slogans against Suresh Rana

सुरेश राणा के सामने लगे मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे

Fri, 08 Sep 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 08 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Muradabad slogans against Suresh Rana
सीएम के खिलाफ नारेबाजी के बाद सुरेश राणा को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के समक्ष गुरुवार को शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। वह अपनी बात न सुनकर बरौली में आयोजित कार्यक्रम में सीधे चले जाने से नाराज थे।
विज्ञापन


हालांकि लौटते समय प्रभारी मंत्री ने शिक्षामित्रों की न सिर्फ बात सुनी और ज्ञापन लिया बल्कि आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सारी समस्याओं का समाधान सोचने वाले हैं। शिक्षामित्रों की समस्या का भी वह जल्द हल निकालेंगे।
विज्ञापन


दरअसल प्रभारी मंत्री को बरौली कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होना था। शिक्षामित्रों ने इस ज्ञापन देने की योजना तय की। सुबह से ही बरौली चौराहे पर शिक्षामित्र एकत्रित होने लगे। प्रशासन को सूचना मिली कि शिक्षामित्र प्रभारी मंत्री को काले झंडे दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रशासन से शिक्षामित्रों को आश्वासन मिलता रहा कि प्रभारी मंत्री से उनकी वार्ता कराई जाएगी, वह शांत और संयत रहें। उधर जैसे ही प्रभारी मंत्री सुरेश राणा का काफिला बरौली पहुंचा तो प्रशासन ने काफिले को सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचा दिया। इस पर शिक्षामित्र भड़क उठे।


इस दौरान शिक्षामित्रों की समिति से हरेंद्र कुमार, सुशील शर्मा, चौ. रिषिपाल सिंह, संतोष गौड़, अजय कुमार आदि ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया। शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक सुनील शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को शिक्षामित्र मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed