फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chicory of Aligarh and Etah is mixing in coffee of 12 countries

Chicory coffee: 12 देशों की कॉफी में घुल रही अलीगढ़ और एटा की चिकोरी, बढ़ा रही स्वाद

Sun, 22 Sep 2024 02:39 PM IST
चमन शर्मा आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Sep 2024 02:39 PM IST
सार

अलीगढ़ और एटा में पैदा होने वाली चिकोरी यूक्रेन, ताइवान, तुर्किए, वियतनाम, इंडोनेशिया, बेलारूस, अल्जेरिया, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, मलयेशिया सहित 12 देशों में भेजी जा रही है।

विज्ञापन
Chicory of Aligarh and Etah is mixing in coffee of 12 countries
चिकोरी की जड़ जिसे पीसकर कॉफी में मिलाते हैं - फोटो : संवाद

विस्तार

विदेशों में बनने वाली कॉफी में अलीगढ़ मंडल की चिकोरी भी घुल रही रही है। यहां की चिकोरी 12 देशों में कॉफी के स्वाद और खुशबू को बढ़ा रही है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसका 184 करोड़ रुपये का बड़ा निर्यात हुआ है। स्थानीय स्तर पर भी देश की नामीगिरामी कॉफी निर्माता कंपनियां इसकी खरीदारी कर रही हैं। जिससे इसका कारोबार 200 करोड़ रुपये के पार पहुंच रहा है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2023-24 में एटा से 122 करोड़ रुपये की चिकोरी का निर्यात हुआ है। 15 हजार 197 मीट्रिक टन चिकोरी विदेशों में भेजी गई है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल से अगस्त के बीच 1514 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में अलीगढ़ जिले से पहली बार 62 करोड़ रुपये की चिकोरी विदेश भेजी गई है।
विज्ञापन

इगलास में लगा चिकोरी का प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकोरी प्रोटीन और विटामिन से भरपूर होती है। इसको कॉफी में मिलाया जाता है। जिससे कॉफी की खुशबू और स्वाद बढ़ जाता है। चिकोरी का तैयार पाउडर 100 रुपये, कच्चा फल 37 रुपये और रोस्टेड फल 54 रुपये किलो के भाव से निर्यात किया जा रहा है। अलीगढ़ के छर्रा, अतरौली और इगलास में किसान इसकी पैदावार करते हैं। अतरौली और इगलास में इसके 15 प्लांट स्थापित हैं।


अलीगढ़ जिले से पहली बार 62 करोड़ रुपये की चिकोरी का निर्यात इस वर्ष हुआ है। अब इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है।-वीरेंद्र, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र।
पहली अक्तूबर से चिकोरी का बीज मिलना शुरू हो जाएगा। इसका बीज विदेशों से यहां आता है।-जयप्रकाश, चिकोरी उत्पादक छर्रा।
चिकोरी का निर्यात शुरू हो गया है। हम इसको आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। विदेशों में अच्छी मांग हो रही है।-गौरव वार्ष्णेय, निर्यातक।

इन देशों में हो रहा है निर्यात

यहां पैदा होने वाली चिकोरी यूक्रेन, ताइवान, तुर्किए, वियतनाम, इंडोनेशिया, बेलारूस, अल्जेरिया, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, मलयेशिया सहित 12 देशों में भेजी जा रही है।

पौधे की जड़ है चिकोरी
चिकोरी एक पौधे की जड़ है। इस पौधे का वानस्पतिक नाम चिकोरियम एंटीबस है। इसका बीज थाईलैंड से आता है। जिसे अक्तूबर में बोया जाएगा। इसकी फसल मार्च में तैयार होगी। इसकी जड़ में विषाक्तता मुक्त करने के लक्षण होते हैं। ये वजन कम करने और किडनी की पथरी के उपचार में भी मदद करता है। इसमें जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, लौह, फोलिक पोटेशियम, विटामिन, ए, बी-6 सी, ई और के होता है। इसकी जड़ को सुखाकर रोस्ट कर काॅफी में मिलाया जाता है।

एटा से 122 करोड़ रुपये की चिकोरी गई विदेश
अलीगढ़। एटा में इसके निर्यात की शुरुआत वर्ष 2007 से हुई थी। उस वक्त एक ही फर्म मुरली कृष्णा चिकोरी ने यह काम शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2015 में मुरली कृष्ण फूड और वर्ष 2016 में जूपिटर फूड प्राइवेट लिमिटेड भी निर्यात में उतर आई है। जिले में लगभग 85 चिकोरी के प्लांट स्थापित है। दस बड़ी कंपनियां इसका पाउडर बना कर निर्यात कर रही हैं।

मुख्य बिंदु

  • चिकोरी का 200 करोड़ रुपये का कारोबार
  • 184 करोड़ रुपये का निर्यात, 16 करोड़ रुपये की स्थानीय बिक्री
  • 04 कॉफी निर्माता कंपनियां स्थानीय स्तर पर कर रही हैं खरीदारी
  • 15 चिकोरी प्लांट स्थापित हैं अलीगढ़ के छर्रा और इगलास में
  • 3500 बीघा में अलीगढ़ में हो रही है इसकी खेती
  • 85 चिकोरी प्लांट स्थापित हैं एटा के अलग-अलग इलाकों में
  • 200 हेक्टेयर में हो रही है एटा जनपद में इसकी खेती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed