फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheating of lakhs in the name of getting Prime Minister Awas

अलीगढ़ः प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Fri, 26 Nov 2021 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of getting Prime Minister Awas
सासनीगेट क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 12 लोगों से कई लाख रुपये ठगे गए हैं। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खुद को अपर मुख्य सचिव का रिश्तेदार बताने वाला युवक उनसे ठगी कर ले गया है। अब तक वह यहां मकान में रहता था। अब वह मकान खाली कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम से की गई शिकायत में कहा गया है कि आवास विकास कालोनी में कुछ समय पहले तक युवक किराये पर रहता था। उसने खुद को अपर मुख्य सचिव का रिश्तेदार व शासन में अच्छी पकड़ का हवाला देकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने का प्रलोभन देना शुरू किया। इसके लालच में कुछ लोग आ गए और दर्जन भर से अधिक लोगों ने कई लाख रुपये उसे दे दिए। अब रुपये लेने के बाद से वह गायब है। मकान खाली है और फोन पर जल्द मकान दिलाने का भरोसा दिलाकर टहलाता है। कभी धमकी देता है। प्रकरण में थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत करने वालों में लक्ष्मी नारायण , मुकेश कुमार , मनीष गुप्ता , सुनील कुमार , मनोज कुमार , संजय सक्सैना , रेनू , ममता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed