फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cheating by giving fake gold biscuits

Aligarh News: नकली सोने का बिस्कुट देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

Tue, 20 Feb 2024 12:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Tue, 20 Feb 2024 12:05 AM IST
सार

अपने बेटे के साथ शादी में जा रही महिला को दो लोगों ने सोने का बताकर एक नकली बिस्कुट थमा दिया। बातों में फंसाकर उनके पास से रुपये, सोने का पैंडल, अंगूठी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए।

विज्ञापन
Cheating by giving fake gold biscuits
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा के लोरिया पट्टी थाना मुगर्रा चौकी सौंख निवासी विमलेश कुमारी पत्नी मुकेश चंद्र को नकली सोने का बिस्कुट देकर ठगों ने ठगी कर ली। पीड़िता के अनुसार वह अपने बेटे विकास के साथ 14 फरवरी को गोंडा क्षेत्र के गांव पीपली में अपने भाई सुभाष के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

विज्ञापन


इगलास में मुख्य चौराहे पर बस से साथ उतरे दो अज्ञात लोगों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। लालच देकर कपड़े में लिपटा सोने का बिस्कुट बताकर उनके पास मौजूद रुपये, सोने का पैंडल, एक अंगूठी ले ली। जब उन्होंने ज्वैलर्स के पास बिस्कुट चेक कराया, तो वह नकली निकला। मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed