फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chauri chaura centenary

दीपों से जगमगाए कॉलेज परिसर, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 05 Feb 2021 12:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chauri chaura centenary
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में चौरीचौरा शताब्दी महोत्सव पर दीप प्रज्ज्वलित करते छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
चौरा-चौरी शताब्दी महोत्सव के तहत विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसी कॉलेज में गोष्ठी हुई तो किसी में प्रभातफेरी निकाली गई। वंदेमातरम् के गायन का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ द रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए वीडियो वेबसाइट पर अपलोड किया गया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन से कॉलेज परिसर जगमगाया।
विज्ञापन

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 500 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। यहां प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, विपुल पाठक, अखिल कुमार सिंह, महराज सिंह आदि मौजूद रहे। बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अंबुज जैन ने प्रभातफेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी पंकज कुमार, मोहित जैन, पीसी शर्मा, विनोद बाबू, प्रदीप जैन आदि मौजूद रहे। हिंदू इंटर कॉलेज में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहंां प्रधानाचार्य डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, संजय कुमार शर्मा, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकली। चिरंजीलाल बालिका इंटर कॉलेज में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एडीआईओएस दीप्ति वार्ष्णेय ने शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए। जनता इंटर कॉलेज छेरत में वंदे मातरम् गायन का वीडियो अपलोड किया गया। यहां प्रधानाचार्य डॉ. जेपी यादव आदि मौजूद रहे। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने वंदे मातरम् प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या नंदिनी सिंह अग्रवाल ने चौरी-चौरा के बारे में बच्चों को जानकारी दी। संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष एमएस शर्मा ने किया। मदर्स टच स्कूल में प्रधानाचार्या आरती मित्तल ने बच्चों के साथ वंदे मातरम् का प्रथम पंक्ति गाया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक में बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। यहां प्रधानाध्यापिका मालती गौतम, ईओ मडराक अंजनी कुमार, बेसवां धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इनके अलावा संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पटेल स्मारक जट्टारी, रेडिएंट स्कूल आदि विद्यालयों में कार्यक्त्रस्म आयोजित किए गए। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय के नेतृत्व में कार्यक्त्रस्म हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed