फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changes in the timing of six pairs of trains including Gomti-Rewa

गोमती-रीवा सहित छह जोड़ी ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

Tue, 01 Dec 2020 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Changes in the timing of six pairs of trains including Gomti-Rewa
सर्दियों का सीजन आते ही रेलवे ने ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अलीगढ़ ठहराव वाली गोमती-रीवा एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। रेलवे ने कोरोना काल के चलते लोगों से अपील की है कि वह ट्रेन आने के समय से एक घंटा पहले स्टेशन पर आ जाएं, जिससे की उनके स्वास्थ्य की चेकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन

कामाख्या एक्सप्रेस संख्या 02549 (कामाख्या-आनंद विहार) अलीगढ़ जंक्शन पर शाम 6:55 बजे आएगी और 6:57 पर रवाना होगी। कामाख्या एक्सप्रेस संख्या 02550 (आनंद विहार-कामाख्या) अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 9:13 बजे आएगी और 9:15 पर रवाना होगी।
विज्ञापन

गोमती एक्सप्रेस संख्या 02419 (लखनऊ-नई दिल्ली) अलीगढ़ जंक्शन पर दोपहर 12:08 बजे पहुंचकर 12:10 पर रवाना होगी। गोमती एक्सप्रेस संख्या 02420 (नई दिल्ली-लखनऊ) अलीगढ़ जंक्शन पर दोपहर 2:15 बजे पहुंचकर 2:17 पर रवाना होगी। नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी संख्या 02004 अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 7:47 बजे पहुंचकर 7:49 बजे रवाना होगी। लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी संख्या 02003 अलीगढ़ जंक्शन पर रात 8:10 बजे पहुंचकर 8:12 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस संख्या 04006 अलीगढ़ जंक्शन पर रात 7:58 बजे पहुंचकर 8 बजे रवाना होगी। आनंद विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस संख्या 04005 अलीगढ़ जंक्शन पर रात 1:40 बजे पहुंचकर 1:42 बजे रवाना होगी। आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस संख्या 02428 अलीगढ़ जंक्शन पर रात 11:40 बजे पहुंचकर 11:42 बजे रवाना होगी। रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस संख्या 02427 सुबह अलीगढ़ जंक्शन पर 4:03 बजे पहुंचकर 4:05 बजे रवाना होगी। दिल्ली-आजमगढ़ एक्सप्रेस संख्या 0226 अलीगढ़ जंक्शन पर रात 10:13 बजे पहुंचकर 10:15 पर रवाना होगी। आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस संख्या 0225 अलीगढ़ जंक्शन पर सुबह 4:30 बजे पहुंचकर 4:32 पर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed