फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Changes in Mahavir Ganj Hanuman Temple Aligarh

Aligarh: महावीर गंज हनुमान मंदिर में बड़े बदलाव, गर्भ गृह में प्रवेश और परिसर में महिलाओं का नृत्य वर्जित

Sun, 05 Oct 2025 04:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 04:40 PM IST
सार

मंदिर के एक कमरे को खाली कराया जाएगा और उस स्थान पर किसी विद्वान एवं कर्मकांडी ब्राह्मण की नियुक्ति की जाएगी। मंदिर के ऊपर बने शौचालय को तुरंत हटाया जाएगा। मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
Changes in Mahavir Ganj Hanuman Temple Aligarh
महावीर गंज का हनुमान मंदिर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर के प्रमुख श्री हनुमान जी महाराज मंदिर समिति, महावीरगंज की जन परिषद की साधारण सभा में मंदिर के संचालन और व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से पारित किए गए। तय किया गया कि मंदिर परिसर में महिलाओं का नृत्य वर्जित रहेगा। साथ ही, गर्भ गृह में आम लोगों का प्रवेश भी वर्जित किया गया है। एक निजी पैलेस में आयोजित इस सभा में मंदिर के वरिष्ठ और नए पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


तय किया गया कि मंदिर के एक कमरे को खाली कराया जाएगा और उस स्थान पर किसी विद्वान एवं कर्मकांडी ब्राह्मण की नियुक्ति की जाएगी। मंदिर के ऊपर बने शौचालय को तुरंत हटाया जाएगा। मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी कराया जाएगा। मंदिर के पीछे लगे शटर को हटाया जाएगा। मंदिर के कैमरे का संचालन मंदिर की कमेटी को सौंपा जाएगा। इसके अलावा, वर्तमान ब्राह्मण को तत्काल प्रभाव से मंदिर की संबंधित कमेटी को सभी संबंधित वस्तुओं की सूचीवार रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन


यह पूरी कार्यवाही निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश वार्ष्णेय की देखरेख में संपन्न हुई। सभा में अध्यक्ष संजीव रतन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल भगत, उपाध्यक्ष विष्णु ठाकुर, सचिव अमित कुमार वार्ष्णेय (किराना), कोषाध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय, अंकेक्षक ललित कुमार वार्ष्णेय समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य, व्यापारी नेता प्रमोद अग्रवाल और सपा नेता मनोज यादव भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed