फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Change your thinking before changing the country: Soft

देश को बदलने से पहले खुद की सोच बदलें : शीतल

Mon, 14 Aug 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 14 Aug 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Change your thinking before changing the country: Soft
मेरा अलीगढ़ स्वच्छ अलीगढ़ कार्यक्रम को संबोधित करतीं प्रीति माहेश्वरी व मंचासीन शीतल खंडाल। - फोटो : अमर उजाला
बालिका वधू फेम गहना (शीतल खंडाल) ने कहा कि देश को बदलने से पहले खुद की सोच बदलनी होगी। हमारी लापरवाही और उदासीनता से भावी पीढ़ी के लिए दिक्कतें पैदा हो जाएंगी, इसलिए अभी से सचेत हो जाएं।
विज्ञापन


रविवार को वह गांधी पार्क में अमर उजाला और नगर निगम की ओर से पर्यावरण संरक्षण और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए आयोजित जागरूकता गोष्ठी में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि यहां सुनी गई बातों को दूसरों तक पहुंचाएं। देश की तस्वीर बदलेगी, तभी देश का नाम होगा। हरे डिब्बे में गीला और नीले डिब्बे में सूखा कूड़ा फेंकने का संकल्प दिलाया। कहा, आपकी थोड़ी सी समझदारी से कूड़ा-कचरा 30 दिन में खाद में तब्दील हो जाएगा, जो आपकी आमदनी का जरिया बन सकता है। प्रीति माहेश्वरी ने कूड़े-कचरे से खाद बनाने का डेमो दिया। 
विज्ञापन


माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी ने कहा कि कूड़ा मैनेजमेंट से कूड़े का निस्तारण हो सकता है। पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा की ओर से पौधरोपण किया गया। समिति के अध्यक्ष सुबोध नंदन शर्मा ने ‘कदम’ पेड़ लगाने पर जोर दिया। कहा, इस पेड़ पर पक्षी अपना बसेरा बना सकते हैं। साथ ही अनुपम मिश्र की लिखी किताब ‘खरे हैं तालाब’ वितरित की गई। इस मौके पर नगर निगम के कर निरीक्षक राजेश गुप्ता, सभापति यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा, संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन, अहसान रब आदि मौजूद रहे। इसके बाद सभी ने पार्क में पौधे रोपे। इस मौके पर शिवाजीत, राजीव माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, रीतेश भूतड़ा, कमल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने रोपे पौधे
पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा, पुरातन छात्र समिति के प्रदीप के. गुप्ता, रघुवीर बाल मंदिर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. मंजू गौड़, किरन शर्मा, निधि, पब्लिक रिसोर्स डेवलेपमेंट सोसाइटी की सचिव रूही खान, रोटरी क्लब अलीगढ़ लॉक सिटी के चेतन पांडेय, प्रहलाद अग्रवाल, डॉ. डीके वर्मा, पंकज धीरज, राज सक्सेना आदि।


ये रहे प्रायोजक
अलीगढ़। जश्न ए आजादी महोत्सव के मुख्य प्रायोजक प्र्रशांत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज हैं। इसके अलावा शेखर द रीयल एस्टेट, बाल जीवन घुट्टी, कृष्णा इंटरनेशनल, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब, मी एन मॉम्स, मदर्स टच स्कूल, दिनेश ज्वैलर्स बैलोन वाले, विनीत आटोमोबाइल्स आदि हैं। बिग एफ एम रेडियो पार्टनर, मिडास आउटडोर पार्टनर, कुशवाह वीडियो पार्टनर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed