Aligarh: चंद्रयान 3 की हुई सफल लैंडिंग, लोगों ने कहा- अब चंदा मामा दूर के नहीं, पास के, जमकर पटाखे चले
चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को देखने के लिए सोशल मीडिया, टीवी पर लोग नजरें गढ़ाए हुए थे। जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह को छुआ, वैसे ही सभी तालियां बजाना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को सफलता के लिए बधाई दी। घरों में बच्चों और बड़ों ने पटाखे छोड़कर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर दिपावली मनाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग को देख अलीगढ़वासियों ने खुशी व्यक्त की। सभी ने कविता चंदा मामा दूर के पुए पकाए गुड़ के... को याद करते हुए कहा कि अब हमें यह कविता में परिवर्तन करना चाहिए और कहना चाहिए चंदा मामा पास के ।
चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को देखने के लिए सोशल मीडिया, टीवी पर लोग नजरें गढ़ाए हुए थे। जैसे ही चंद्रयान 3 ने चंद्रमा की सतह को छुआ, वैसे ही सभी तालियां बजाना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को सफलता के लिए बधाई दी। घरों में बच्चों और बड़ों ने पटाखे छोड़कर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर दिपावली मनाई।
नीहार मीरा नेशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पलता चंद्रहास ने कहा कि भारतीय मेधा... भारतीय वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध कर दिया कि हिंदुस्तानी सर्वश्रेष्ठ हैं। भारतीय वैज्ञानिकों एवं संपूर्ण राष्ट्र को हार्दिक बधाई। कवि एवं संगीतकार चंद्रहास शर्मा ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 का लैंड करना ऐतिहासिक है । एक सौ चालीस करोड़ देशवासियों को हार्दिक बधाई।
थ्री डॉट्स स्कूल के शिक्षक सौरभ सिंह चौहान ने कहा कि भारत ने आज अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 को भेज कर न सिर्फ दुनिया में बल्कि पूरे ब्रह्मांड में एक नया इतिहास बना दिया है। मैं इस चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से बहुत खुश हूं और गर्व है मुझे मेरे भारतीय होने पर और गर्व है मुझे मेरे देश के वैज्ञानिकों पर। जहां एक और पाकिस्तान के बने हुए रॉकेट एक घर से दूसरे घर तक नहीं पहुंच पाए, वहीं हमारे देश भारत ने चंद्रमा पर पहुंचकर एक नया कीर्तिमान बनाया है।
डीएस कॉलेज की बीकॉम छात्रा दिव्या शर्मा ने कहा कि चंद्रयान की सफल लैंडिंग को देखकर बहुत खुशी हुई। जब पीएम मोदी ने चंदा मामा दूर की बात कही, तो अच्छा लगा, अब तो कहेंगे चंदा मामा पास के। सभी को देश की इस कीर्तिमान के लिए बहुत-बहुत बधाई हो।
गायक व अभिनेता आयुष्य शर्मा ने कहा कि हम सदैव से सर्वश्रेष्ठ थे और हैं। यह हमने सिद्ध कर दिया। हमारे वैज्ञानिकों की जितनी प्रशंसा की जाए , उतनी कम है। युवा व्यापारी संदर्भ शर्मा ने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के साथ साथ टीम इसरो एवं समस्त वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई है।
सहायक सूचना निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इस मिशन में लगे सभी वैज्ञानिकों, कर्मचारियों को बधाई है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने कर दिखाया और अपने आपको सिद्ध कर दिया। साथ ही देशवासियों को इस ऐतिहासिक पल के लिए भी ढेरों शुभकामनाएं हैं।
शिक्षक फैज माेहम्मद ने कहा कि मैं चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर उत्साह महसूस कर रहा हूं ! अनेकता में एकता ही इस देश की शान है, इसीलिए चंद्रयान 3 देश के लिए ,
वैज्ञानिकों से ही देश की शान है। वैज्ञानिकों से ही देश का मान है । सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा है।