फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chandaus Nagar Panchayat has an outstanding electricity bill of about Rs 30 lakh.

Aligarh News: चंडौस नगर पंचायत पर करीब 30 लाख का विद्युत बिल बकाया

Sun, 22 Mar 2026 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chandaus Nagar Panchayat has an outstanding electricity bill of about Rs 30 lakh.
नगर पंचायत चंडौस पर विद्युत विभाग का करीब 30 लाख रुपये का बकाया बिल लंबित है। विभाग ने हाल ही में नगर पंचायत कार्यालय को बकाया राशि का बिल भेजते हुए भुगतान की मांग की है।
विज्ञापन

जनवरी 2020 में नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद से अब तक नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है। बताया जाता है कि नगर पंचायत बनने के बाद करीब तीन वर्ष तक प्रशासक व्यवस्था रही, जबकि 2023 में चुनाव होने के बाद बोर्ड का गठन हुआ। इसके बावजूद बकाया राशि लगातार बढ़ती गई। विद्युत विभाग के जेई गजराज सिंह ने बताया कि कई बार नगर पंचायत से भुगतान के लिए कहा गया, लेकिन अब तक कोई राशि जमा नहीं हुई है। चेयरमैन डॉ. डीएस भारती का कहना है कि हाल ही में बकाया बिल की रसीद प्राप्त हुई है और जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed