फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Challan issued in the name of Thar in Aligarh and Scooty in Noida

गजब खेल फाल्टी नंबरों का: थार अलीगढ़ में और स्कूटी के नाम से नोएडा में कटा चालान, यह है मामला

Sun, 28 Jul 2024 02:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 02:56 PM IST
सार

नरेंद्र पचौरी की महिंद्रा थार यूपी 14 ई वाई 5335 नंबर पर पंजीकृत है। दो दिन पहले उन्होंने ऑनलाइन अपने वाहन की स्थिति जांची तो गाड़ी के इस नंबर पर एक चालान हाजीपुर चौराहा, नोएडा में एक हजार रुपये का बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर हुआ है। 

विज्ञापन
Challan issued in the name of Thar in Aligarh and Scooty in Noida
चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीसीटीवी कैमरों के दौर में वाहनों को चालान से बचाने के लिए कुछ लोग नित नए हथकंडे अपना रहे हैं। कभी वह अपनी नंबर प्लेट छिपा लेते हैं तो कभी नंबर से छेड़छाड़ कर उसे फाल्टी बना देते हैं। ऐसे ही एक प्रकरण में अलीगढ़ के महिंद्रा थार स्वामी का नोएडा में चालान हुआ है। हैरानी की बात यह है कि उस दिन उनकी थार अलीगढ़ में थी और पोर्टल पर उनके वाहन नंबर पर स्कूटी के चालान का मैसेज मिला है। इसके पीछे स्कूटी सवार की मंशा चालान से बचने की है या किसी अपराध के इरादे की। यह तो जांच में साफ होगा।

विज्ञापन


फिलहाल थार स्वामी ने एसपी यातायात के यहां शिकायत दी है, जिस पर उन्हें नोएडा जाने की सलाह दी गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अगर इस स्कूटी सवार ने कोई अपराध कर दिया और पुलिस ने इसे ट्रेस किया तो पुलिस उन पर शिकंजा कसेगी।
विज्ञापन


जनवरी से अब तक ऐसे ही फाल्टी नंबरों पर जिले में ग्यारह हजार से अधिक चालान अब तक हुए हैं। दस से बारह ऐसी शिकायतें प्रतिमाह पुलिस के यातायात कंट्रोल को मिलती हैं कि उनकी चार पहिया गाड़ी के नंबर पर किसी दोपहिया वाहन का चालान आ गया है। जब जांच होती है तो पकड़ में आता है कि दोपहिया वाहन चालक मिलता-जुलता नंबर लगाकर गाड़ी चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आई ट्रिपल सी कंट्रोल रूम और पुलिस के चालान सिस्टम में फाल्टी नंबरों पर विशेष नजर रखी जाती है। उन पर लगातार चालान किए जाते हैं। रहा सवाल नंबर प्लेट बदलकर चलने का तो उन्हें भी चालान के जरिये पकड़ा जाता है। कुछ चालान कभी-कभी गलत फीड हो जाते हैं, उन्हें शिकायत पर हटवाया जाता है।-मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात।

ये हैं ताजा उदाहरण

शहर के आईटीआई रोड निवासी नरेंद्र पचौरी की महिंद्रा थार यूपी 14 ई वाई 5335 नंबर पर पंजीकृत है। दो दिन पहले उन्होंने ऑनलाइन अपने वाहन की स्थिति जांची तो गाड़ी के इस नंबर पर 4 जून काे एक चालान हाजीपुर चौराहा, नोएडा में एक हजार रुपये का बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर हुआ है। चालान में दर्ज फोटो में स्कूटी सवार दो युवक दिख रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर उनकी गाड़ी का नंबर अंकित है। उन्होंने एसपी यातायात अलीगढ़ को लिखित शिकायत दी है।

जिले में यह है स्थिति
11821 फाल्टी चालान अलीगढ़ जिले में जनवरी से अब तक।
30 हजार चालान प्रतिमाह जिले में किए जाते वाहनों के।
आठ से दस हजार चालान यमुना एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीड के।

फाल्टी नंबर पर चालान में यह होती है कार्रवाई
यातायात नियमों के अनुसार, अगर किसी वाहन की नंबर प्लेट पर नंबर से छेड़छाड़ कर उसे फाल्टी किया गया है और चेकिंग में पकड़ा जाता है तो पहली बार में एक हजार रुपये का जुर्माना चालान होता है। दूसरी बार में पांच हजार रुपये का चालान है और तीसरी बार में वाहन सीज किया जाता है। अगर चालक की नीयत किसी अपराध या जानबूझकर किसी को परेशान करने की होती है तो मुकदमे का भी प्रावधान है।

पकड़े भी गए हैं कई वाहन
जिले के यातायात कंट्रोल सेंटर ने पिछले कुछ समय में ऐसे वाहन पकड़े भी हैं। पिछले दिनों गुरुग्राम के व्यक्ति के पास अलीगढ़ के चालान का मैसेज पहुंचा। उसने अलीगढ़ कंट्रोल को संपर्क किया और बताया कि वह तो कभी अलीगढ़ आया ही नहीं। फिर कंट्रोल सेंटर ने उस बाइक को सीसीटीवी सर्विलांस पर लिया, जिस पर गुरुग्राम के व्यक्ति के वाहन की नंबर प्लेट लगी थी। बाद में पता चला कि वह चोरी की गाड़ी पर नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। इसी तरह अलीगढ़ ने ही दिल्ली पुलिस की चोरी हुई एक दोपहिया बाइक भी इसी तरह चालान के दौरान पकड़ी। उस पर भी नंबर बदलकर चलाया जा रहा था। चालान सही नंबर के स्वामी पर पहुंचा तो वह पुलिस के पास आया। बाद में वह बाइक पकड़ी गई। इसी तरह का एक प्रकरण धौर्रा के रफीक के साथ हुआ। उनकी बाइक का झांसी में चालान कटा था। वे कभी झांसी गए ही नहीं थे। बाद में उन्होंने शिकायत कर उसे सुधरवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed