फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Chaitra Navratri from March 22 Durga Saptshati and Akhand at Devi temples-Shaktipeeths

Aligarh News: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से, देवी मन्दिरों-शक्तिपीठों पर होगा दुर्गा सप्तशती-अखण्ड रामायण पाठ

Tue, 14 Mar 2023 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 05:45 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि में प्रशासन शहर और तहसील मुख्यालयों के प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठ पर  दुर्गा सप्तशती एवं अखण्ड रामायण पाठ कराएगा।

विज्ञापन
Chaitra Navratri from March 22 Durga Saptshati and Akhand at Devi temples-Shaktipeeths
चैत्र नवरात्रि पर मां की आराधना - फोटो : amar ujala

विस्तार

22 मार्च से 30 मार्च तक चैत्र नवरात्रि हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर अलीगढ़ शहर समेत तहसील के प्रमुख देवी मन्दिरों एवं शक्तिपीठों पर प्रशासन सांस्कृतिक आयोजन, दुर्गा सप्तशती एवं अखण्ड रामायण पाठ कराएगा। जिलास्तर पर एडीएम सिटी मीनू राणा एवं तहसील स्तर पर एसडीएम को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिये। 

विज्ञापन


डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सभी तहसीलों में एसडीएम को चैत्र नवरात्रि में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए देवी मन्दिरों एवं शक्तिपीठों में सम्पूर्ण अवधि में दुर्गा सप्तशती का पाठ, देवी गायन एवं देवी जागरण के कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही 29 व 30 मार्च अष्टमी व श्रीराम नवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठ मन्दिरों में अखण्ड रामायण पाठ कराने के निर्देश दिये हैं। जिसके लिए तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर समितियों का गठन करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


एडीएम सिटी मीनू राणा ने एसडीएम को अपने क्षेत्र में प्रमुख देवी मन्दिरों, शक्तिपीठों का चयन करते हुए मन्दिर का पता, फोटो, जीपीएस लोकेशन और मन्दिर प्रबन्धक का सम्पर्क नम्बर, कलाकारों का नाम, पता व मोबाइल नम्बर की जानकारी आयोजन की पूर्व संध्या 21 मार्च तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed