{"_id":"6612eb2b72c3431898009ba3","slug":"chaitra-navratri-from-9th-april-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chaitra Navratri: नवरात्र 9 अप्रैल से, प्यारा सज रहा मां का दरबार, मंदिरों में तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chaitra Navratri: नवरात्र 9 अप्रैल से, प्यारा सज रहा मां का दरबार, मंदिरों में तैयारियां पूरी
Mon, 08 Apr 2024 04:22 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:22 AM IST
सार
नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। बाजार में माता रानी की चुनरी, नारियल, मेवा प्रसाद पूजन का थाल आदि सामान खरीद रहे हैं। भक्तों ने व्रत के लिए फलाहार की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हाथरस अड्डा पथवारी मंदिर में नवरात्रि को लेकर मंदिर में सफाई करते सेवादार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैत्र नवरात्र का शुभारंभ 9 अप्रैल से हो रहा है। देवी मंदिरों में माता रानी का प्यारा दरबार सज गया है। बाजारों में पूजन सामग्री खरीदने के लिए भीड़ है।
विज्ञापन
नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। बाजार में माता रानी की चुनरी, नारियल, मेवा प्रसाद पूजन का थाल आदि सामान खरीद रहे हैं। भक्तों ने व्रत के लिए फलाहार की भी तैयारी शुरू कर दी है। शहर के रामघाट रोड, सुदामापुरी, जनकपुरी, आगरा रोड, नौरंगाबाद, बारहद्वारी, महावीरंगज आदि बाजारों में भक्तों ने पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
नौ देवी मंदिर, श्री वाष्र्णेय मंदिर, काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों को सजाया गया है। यहां पूरे शहर के लोग माता रानी के दर्शन को आते हैं। नौ देवी मंदिर नौरंगाबाद की खासी मान्यता है। मंदिर में साफ-सफाई का काम पूरा हो गया है। भक्तों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए सेवादार तैयार हो गए हैं। महेंद्र नगर स्थित काली मंदिर में भी दरबार सजा है। अचल ताल स्थित मां दुर्गा मंदिर, नौ देवी मंदिर, गायत्री मंदिर में भी माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इन मंदिरों में नौ दिनों तक देवी पूजन के साथ भजन-कीर्तन का कार्यक्रम भी चलता है।
विज्ञापन