फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Central Railway in charge of duplicate material in railway examination

रेलवे की परीक्षा में केंद्र प्रभारी नकल सामग्री सहित गिरफ्तार

Fri, 14 Dec 2018 01:41 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 14 Dec 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Central Railway in charge of duplicate material in railway examination
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा के दौरान सेंटर प्रभारी से जब्त किये ब्लूटूथ। - फोटो : Amar Ujala
 खैर रोड स्थित आईटीएम कॉलेज में आयोजित रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में रेलवे की विजलेंस टीम को परीक्षा केंद्र प्रभारी ही नकल कराते हुए मिला। उसके पास से ब्लूटूथ लगी एक हाथ की घड़ी और एक ब्लूटूथ वाला ईयरफोन बरामद किया गया। केंद्र प्रभारी को गिरफ्तार कर पूछताछ जारी है। इधर, दोनों ब्लूटूथ इलाहाबाद स्थित लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


आईटीएम कॉलेज परिसर में स्थित आई जोन पीसीएस सेंटर में गुरुवार को द्वितीय पाली में रेलवे की ग्रुप डी की आनलाइन परीक्षा चल रही थी। केंद्र पर 289 अभ्यर्थी परीक्षा देने आए थे। इस बीच वहां औचक निरीक्षण करने के लिए रेलवे की विजलेंस विभाग की टीम पहुंची। विजलेंस इंस्पेक्टर फैजान आदिल ने बताया कि केंद्र प्रभारी अदनान नहीम के हाथ में बंधी घड़ी पर उनकी निगाह पड़ी। पता लगा कि उसमें हाई रेंज का ब्लूटूथ लगा है।
विज्ञापन


इसके  बाद उसे हिरासत में लेकर जांच  गई तो जैकेट के भीतर से एक ब्लूटूथ वाली ईयरफोन और मिली। इन दोनों को सीज कर दिया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों के आदेश पर अदनान को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया गया। जांच के बाद ही खुलासा होगा कि वह कुछ ही अभ्यर्थियों को नकल करा रहा था या फिर उसने पूरे सेंटर पर नकल कराने के ठेका    लिया था। इधर, ब्लूटूथ जांच के बाद लैब रिपोर्ट से ही इस बात का खुलासा होगा कि वह ब्लूटूथ के जरिये केंद्र के भीतर किन-किन लोगों के संपर्क में था। और बाहर से कौन लोग परीक्षा के  प्रश्नों का जवाब बता रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द हो सकती है रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा
 खैर रोड स्थित आईटीएम कॉलेज में आयोजित रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा में केंद्र प्रभारी के पास ब्लूटूथ मिलने के बाद से परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों के पेपर पर संशय के बादल मंडरा गए हैं। अगर, जांच में नकल कराने का खुलासा होता है तो इस परीक्षा के सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। साथ ही इस गड़बड़ी के तारों को जोड़ते हुुए अब पूरे परीक्षा कार्यक्रम की जांच होगी। माना जा रहा है कि ग्रुप डी की लिखित परीक्षा को पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से बड़ी तादात में पैसा लेकर प्रश्न पत्र हल कराने का खेल सामने आ सकता है। केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने वाली टीम में डीईई कृष्णकांत और आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed