फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Centenary Celebrations of AMU

एएमयू शताब्दी वर्ष समारोहः छात्र नेताओं को नोटिस, कांग्रेसी नजरबंद.. कैंपस की सुरक्षा चाक-चौबंद

Tue, 22 Dec 2020 09:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Centenary Celebrations of AMU
फोर्स के साथ पैदल मार्च करते एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, एसीएम 2 रंजीत सिंह व अन्य ‌अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुसलिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को लेकर सुरक्षा के कड़े इतजाम रखे गए। इसके पीछे की वजह कुछ लोगों द्वारा विरोध में स्वर उठाना रहा। पुलिस प्रशासनिक स्तर से तगड़ी तैयारी की गई और पीएसी के दौरे पर आए एडीजी सुरक्षा/पीएसी विनोद कुमार सिंह भी अधिकारियों से अपडेट लेते रहे। इस दौरान खुफिया तंत्र भी सतर्क रहा। वहीं, पुलिस प्रशासन के स्तर से एक तरफ जहां छात्र नेताओं को नोटिस जारी किए गए। वहीं, कांग्रेस नेताओं को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया। कैंपस के चारों ओर आरएएफ व पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा घेरा बनाए रखा।
विज्ञापन

आयोजन में सुरक्षा इंतजाम को लेकर एडीजी सुरक्षा के स्तर से अधिकारियों को निर्देश दिए गए। वहीं डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी सुबह से ही अधिकारियों व सुरक्षा इंतजामों की मॉनीटरिंग करते रहे। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह, सीओ तृतीय अनिल समानिया कैंपस के चारों ओर आरएएफ व पीएसी के साथ सक्रिय रहे। फोर्स का फ्लैगमार्च भी कराया गया और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी गई। इस दौरान खुफिया जानकारी भी जुटाई जाती रहीं और सोशल मीडिया पर भी पुलिस का साइबर सेल नजर बनाए रखा।
विज्ञापन

इन कांग्रेसियों को किया गया घरों पर नजरबंद
जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विरोध करने के एलान पर कांग्रेस जनों को सुबह से ही पुलिस ने उनके घरों पर रोकना शुरू कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ.सुरेंद्र सिंह को खैर में उनके घर पर ही खैर पुलिस ने घेर लिया। एएमयू में आयोजन होने तक उन्हें पुलिस ने उनके एक दर्जन कार्यकर्ताओं संग नजरबंद रखा। महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद को उनके आवास पर पुलिस ने घेर लिया। इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी यहां एकत्रित थे और एएमयू की ओर जाने की तैयारी में थे। इस दौरान धक्का-मुक्की व नोकझोंक तक हुई। मगर पुलिस सख्ती के चलते उनकी एक न चली। इसके अलावा युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गौरांव देव चौहान को कार्यकर्ताओं के साथ उनके सुरेंद्र नगर आवास पर घेर लिया गया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, विश्वपाल सिंह, आकाश मसीह, फईम खान, उदित अग्रवाल, चेतन शानुकया, शब्बो भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि आयोजन होने तक ही इन्हें रोका गया था। इसके बार सभी को
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्र नेताओं को जारी किए गए नोटिस
एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह के अनुसार आयोजन को लेकर विरोध को ध्यान में रखते हुए पुलिस के स्तर से छात्र नेता नदीम अंसारी, आरिफ त्यागी, आमिर मिंटो, इमरान जलाली, सलमान इम्तियाज, फैजुल हसन, इमरान गाजी, रबीश खान, यामीन गाजी आदि को नोटिस जारी किए गए थे। इनको नोटिस में कहा गया था कि 22 दिसंबर के आयोजन में अगर किसी तरह की गड़बड़ी हुई तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीएम ने बताया कि यह नोटिस सिर्फ 22 दिसंबर को लेकर जारी किए गए थे।
एएमयू में प्रधानमंत्री के आयोजन को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है। इसे लेकर पुलिस प्रशासनिक टीम के साथ-साथ एएमयू छात्र भी बधाई के पात्र हैं।-मुनिराज जी
पीएम आते तो होता ज्यादा तामझाम
पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन को लेकर तगड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। वहीं एएमयू सर्किल पर भी लोगों की आवाजाही बेवजह अंदर प्रतिबंधित थी। प्रशासनिक ब्लाक से लेकर बाब-ए-सैयद तक कड़ा घेरा व बैरीकेडिंग बनाई गई थी। इस दौरान लोग यही कहते देखे गए कि अगर पीएम आते तो ज्यादा तामझाम होता और काफी रुपया सुरक्षा आदि इंतजामों पर खर्च होता।

दिल्ली से आई थी 15 सदस्यीय टीम
इस आयोजन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय एनआईसी केंद्र की 15 सदस्यीय टीम सोमवार शाम को यहां पहुंच गई थी। इस टीम ने शाम को रिहर्सल के दौरान सभी व्यवस्थाओं को देखा था। इसके बाद मंगलवार को आयोजन के वक्त टीम आयोजन कराने से लेकर उसका लाइव प्रसारण कराने तक में जुटी रही। साथ में आयोजन की रिकार्डिंग की टीम भी इसमें शामिल रही। आयोजन सफल होने के बाद ही यह टीम वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed