{"_id":"5c75414dbdec225334439178","slug":"celebration-in-aligarh-after-air-strike-on-pakistan-and-terrorist-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, अलीगढ़ में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, अलीगढ़ में जश्न का माहौल
Tue, 26 Feb 2019 07:08 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक पर जश्न मनाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले के ठीक 12 दिन बाद आज भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर 300 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया। पुलवामा हमले का बदला भारतीय सेना ने जिस अंदाज में लिया है उससे पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल बन गया है।
अलीगढ़ में भाजपा युवा मोर्चा के गांधीनगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सुमित अन्नू पेठा के नेतृत्व में रामलीला मैदान पर मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर जमकर आतिशबाजी की। भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
इस दौरान युवाओं का उत्साह व जोश देखने लायक था। प्रत्येक की जुबां पर सिर्फ यही था कि मोदी जी ने 56 इंच के सीने का कमाल दिखा ही दिया। वहां पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद जितना आक्रोश हिंदुस्तान के युवाओं में था, पाकिस्तान में घुसकर 300 से अधिक आतंकियों को मार गिराने के बाद उतना ही उत्साह व जोश युवाओं में नजर आ रहा है।

हिंदुस्तान का हर एक नागरिक आज अपने प्रधानमंत्री और अपनी सेना पर गर्व महसूस कर रहा है। प्रत्येक राष्ट्रभक्त इसी प्रकार की कार्रवाई चाहता था जो हमारे प्रधानमंत्री और भारतीय सेना ने पूरी रणनीति के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को ढेर कर दिया।
इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष राजीव रज्जी, धीरज चौधरी, करन वार्ष्णेय, सौरभ शर्मा, महानगर मंत्री प्रमोद सिंघल, उमेश माहौर, सोनू राज वाल्मीकि, आशीष शर्मा, सुपुन शर्मा, बल्लभ राठी, नितिन पुंढीर, कान्हा वार्ष्णेय, नयन वार्ष्णेय, इशू सक्सेना, नितिन ठाकुर, नितिन साहू, अनुज सिंघल, कृष्णा भारद्वाज, उमेश राघव आदि मौजूद रहे।
वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर 300 से ज्यादा आतंकियों को ढेर करने पर रामलीला मैदान पर जश्न मनाते भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी व अन्य।