{"_id":"610aea188ebc3e88de6381b6","slug":"celebrated-malkhan-singh-s-birth-anniversary-city-office-news-ali2698883190","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई ठा. मलखान सिंह की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई ठा. मलखान सिंह की जयंती
विज्ञापन
मलखान सिंह जिला अस्पताल में ठा. मलखान सिंह की जयंती मनाई गई।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर मलखान सिंह की 132वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल स्थित स्वतंत्रता सेनानी वार्ड में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ठा. मलखान सिंह एवं रंजीत सिंह सचदेवा के छाया चित्रों पर शहर विधायक संजीव राजा द्वारा माल्यार्पण करके किया गया।
इस मौके पर शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि आज जिस तरह महान आत्माओं की जयंती मनाई गई है। वह एक अच्छा उदाहरण है। उनकी स्मृति में हर वर्ष इसी तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे। स्वतंत्रता सेनानियों का देश की आजादी में अभूतपूर्व योगदान रहा है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और हमें उनकी संतान होने पर गर्व है।
अंत में शहर विधायक ने स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों की सम्मान की शृंखला में बसंती देवी, तस्लीम, व कुंवर पाल सिंह का शॉल व माला पहनाकर सम्मान किया। मंडल प्रभारी सुरेश चंद शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। अध्यक्षता सरदार मनमोहन सिंह ने की तथा संचालन राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सुरेश चंद शर्मा, बसंत बंसल, वीरेश चौधरी, चौधरी कर्मवीर सिंह, देवेंद्र कुमार वार्ष्णेय, कुणाल वार्ष्णेय, पंकज सैनी, ठाकुर रमेश सिंह चौहान, सर्बिया जावेद, सैय्यद जावेद, गजराज सिंह, रितेश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।