फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   celebrate two Diwali

Diwali: एक दीपावली नवंबर में, दूसरी जनवरी में मनाने की तैयारी, इस वजह से मनेंगी दो दीवाली

Sat, 28 Oct 2023 04:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 28 Oct 2023 04:47 AM IST
सार

एक दीपावली 12 नवंबर की है। दूसरी दीवाली जनवरी में मनेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद ने जनवरी में भी दीपावली मनाने की घोषणा की है, क्योंकि जनवरी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना है।

विज्ञापन
celebrate two Diwali
दीपावली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर के शुभारंभ के दिन संघ व विहिप ने पूरे देश में दीपावली मनाने की घोषणा की है। सभी मंदिरों में पूजा-पाठ के बाद शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। लोगों से अपने-अपने घरों के सामने कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की गई है, इसकी तैयारियां चल रहीं है। संघ परिवार की ओर से एक जनवरी से जिले भर में अयोध्या से आने वाले अक्षत (चावल) हर घर पहुंचाए जाएंगे। अक्षत देकर मंदिर में दर्शन करने का न्यौता दिया जाएगा। 

विज्ञापन


अयोध्या दर्शन के लिए ले जाने की व्यवस्था संघ परिवार की ओर से की जाएगी। 22 से 24 जनवरी के मध्य सभी मंदिरों पर अखंड राम चरित मानस पाठ और सुंदर कांड का पाठ होगा। आतिशबाजी भी की जा सकती है। इसके लिए संघ परिवार जिले भर के मंदिरों की सूची तैयार कर रहा है। मंदिरों के संत महंतों की सूची बनाई जा रही है। एक एक मोहल्ले के मंदिरों में संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। संघ के महानगर प्रचारक विक्रांत व कार्यवाह अजय बताते हैं कि इसमें विचार परिवार के सभी लोगों का सहयोग लेकर दीपावली की तरह उत्सव मनाया जाएगा। सभी को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

विज्ञापन

देश में इस मौके पर दीपावली मनाने क्रम में संगठन व संघ के स्तर से भी तैयारियां चल रही हैं। कुछ जिम्मेदारियां और आने वाली हैं। उसी अनुसार कार्यक्रम तय होंगे। -इंजी.राजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष भाजपा। संघ व विहिप द्वारा मिलकर इस मौके पर उत्सव मनाने की तैयारी है। जनवरी के पहले दिन से अक्षत वितरित कर न्यौता दिया जाएगा। ब्रज प्रांत को सबसे पहले अयोध्या दर्शन कराने की तैयारी है। मंदिर के शुभारंभ के दिन मंदिरों व घरों में दीपावली मनाने की तैयारी है। -मुकेश राजपूत, जिला मंत्री विहिप।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed