{"_id":"62e2e538dff2920fa426b817","slug":"celebrate-sawan-muharram-and-rakshabandhan-peacefully-dm-city-office-news-ali2970363187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन, मोहर्रम एवं रक्षाबंधन को शांतिपूर्वक मनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन, मोहर्रम एवं रक्षाबंधन को शांतिपूर्वक मनाएं : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शहरवासियों से सावन मास, मोहर्रम, रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रीति-रिवाज एवं परंपरा से न हटें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत हों। सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखते हुए कानून के दायरे में रहकर त्योहारों को मनाएं।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में धर्म गुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि अलीगढ़ हमेशा आपसी भाईचारे एवं गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। अगर कोई समस्या या विवाद है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि ताजिया परंपरागत मार्गों से निकाले जाएं। ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुरूप रहे। उन्होंने आजादी का अमृृत महोत्सव के तहत 11 से 15 अगस्त तक हर घर पर ध्वज संहिता के अनुसार तिरंगा फहराए जाने की अपील की।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि धर्म की आड़ में अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोहर्रम के जुलूस में अस्त्र- शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
महापौर मोहम्मद फुरकान ने ईद-उल-अजहा पर की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि जिस शहर में इतने अच्छे प्रशासनिक अधिकारी हों, व्यवस्थाएं स्वत: दुरुस्त हो जाती हैं। बैठक में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, सभी एसडीएम, अधिशासी अधिकारी, पार्षद मौजूद थे।