फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CDOE director replaced after a decade

Aligarh News: एक दशक बाद बदले सीडीओई के निदेशक

Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
CDOE director replaced after a decade
प्रो. इकराम खान। - फोटो : samvad
एएमयू के केंद्र दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा (सीडीओई) के निदेशक प्रो. नफीस अंसारी को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने करीब एक दशक बाद बदल दिया है। उनकी जगह अब प्रो. इकराम खान को नया निदेशक बनाया गया है। लंबे समय से एक ही व्यक्ति के निदेशक पद पर बने के खिलाफ यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने कई बार शिकायत की थी।
विज्ञापन



जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. इकराम खान को निदेशक बनाया गया है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स, यूके से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र में इमेज व वीडियो प्रोसेसिंग, मल्टीमीडिया कम्युनिकेशन और वायरलेस वीडियो ट्रांसमिशन शामिल हैं। वह यूनिवर्सिटी ऑफ एसेक्स में विजिटिंग एकेडमिक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा वित्तपोषित कई प्रमुख शोध परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed