फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CDF Church vandalized, wrote objectionable religious slogans

अलीगढ़ः सीडीएफ चर्च में तोड़फोड़, आपत्तिजनक धार्मिक स्लोगन लिखे

Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
CDF Church vandalized, wrote objectionable religious slogans
जवां क्षेत्र में तोडी गई चर्च की दीवार। - फोटो : CITY OFFICE
जवां क्षेत्र में सीडीएस चर्च में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ और आपत्तिजनक धार्मिक स्लोगन लिखे जाने से मसीही समाज में आक्रोश है। बुधवार को मसीही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला और इस संबंध में पत्र सौंपा। एसएसपी ने स्थानीय पुलिस को मामले की तुरंत जांच करने और आरोपियों की तलाश करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

ईसाई समुदाय के वरिष्ठ नागरिक और अधिवक्ता ओसमंड चार्ल्स ने बताया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने सीडीएफ चर्च में घुसकर तोड़फोड़ की। खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए गए। चर्च की दीवारों पर आपत्तिजनक धार्मिक स्लोगन भी लिखे गए। चर्च में कुछ बर्तन रखे थे वह भी चोरी कर लिए गए। इस घटना के बाद मसीही समुदाय में बेहद रोष है। इसको लेकर एसएसपी को ज्ञापन दिया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ईसाई समुदाय के प्रतिनिधि मंडल को पूरा भरोसा दिलाया है कि वह इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। पांच लोगों की एक टीम गठित की गई है जो इस मामले की जांच करेगी। साथ ही इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाए। इस अवसर पर फादर जोनथन लाल, फादर अमित ओसमंड, फादर लौरंस, आशीष पाल, फादर यूसुफ दास आदि मसीह समाज के बहुत से लोग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जवाहर पार्क में बने चर्च पर भी आ जाते हैं असामाजिक तत्व
सीडीएफ चर्च के अलावा मसीही समाज जवाहर पार्क परिसर में बने क्राइस्ट चर्च के आसपास होने वाले असामाजिक तत्वों के जमावड़े से भी परेशान है। समाज के लोगों के मुताबिक कुछ लोग अपनी मोटरसाइकिल और कारें चर्च के पास तक ले आते हैं। मसीही समाज के लोग चर्च में जब प्रार्थना करने के लिए आते हैं तो रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका होता है। ऐसे लोगों से जब वाहन हटाने के लिए कहा जाता है तो वह अभद्रता करते हैं और धार्मिक टिप्पणियां भी करते हैं। इससे असहजता की स्थिति पैदा होती है और मसीह समाज की भावनाएं आहत होती हैं। इन पर भी रोक लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed