फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   CBSE schools timings changed

Aligarh News: सीबीएसई स्कूलों का बदला समय, परिषदी विद्यालयों में बदलने की मांग

Tue, 16 Dec 2025 10:28 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 10:28 AM IST
सार

ठंड और घने कोहरे के कारण अलीगढ़ के सीबीएसई स्कूलों का समय बदल गया है। परिषद स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
CBSE schools timings changed
कोहरे में होकर स्कूल जाते बच्चे - फोटो : संवाद

विस्तार

ठंड और घने कोहरे को देखते हुए शहर के सीबीएसई स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव किया है। अब स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलेंगे। पहले समय सुबह साढ़े आठ बजे से डेढ़ बजे तक था।

विज्ञापन


सीबीएसई को-ऑर्डिनेटर व डीपीएस प्रधानाचार्या आरती झा ने बताया कि कोहरे व ठंड को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है। पब्लिक स्कूल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि नर्सरी से केजी के बच्चों का समय सुबह साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक रखा गया है। कक्षा एक से 12वीं तक के लिए साढ़े नौ से ढाई बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में नई समय सारिणी 16 दिसंबर से लागू हो गई है। अन्य स्कूलों में इसे 17 दिसंबर से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों का समय 10 से दो बजे तक करने की मांग
उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने 15 दिसंबर को बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन दिया है। उन्होंने परिषद स्कूलों का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed