फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   cattle killed the farmer who went to the farm

Hathras News: खेत पर गए किसान को गोवंश ने मार डाला, परिवार में शोक व्याप्त

Sat, 12 Aug 2023 09:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 09:39 PM IST
सार

68 वर्षीय गिर्राज प्रसाद पुत्र मिश्रीलाल गांव बमनई, मुरसान के खेत में बाजरा-ज्वार की फसल में गोवंश घुसने की गांव के ही व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि गिर्राज प्रसाद फसल से गोवंश को निकालने के लिए गए थे। लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
cattle killed the farmer who went to the farm
मृतक किसान गिर्राज प्रसाद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव बमनई में शुक्रवार की रात को खेत पर गए किसान को आवारा गोवंशों ने पटक-पटक कर मार डाला है। जिसका पोस्टमार्टम मुरसान पुलिस द्वारा कराया गया है। 

विज्ञापन


68 वर्षीय गिर्राज प्रसाद पुत्र मिश्रीलाल गांव बमनई, मुरसान के खेत में बाजरा-ज्वार की फसल में गोवंश घुसने की गांव के ही व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई थी। परिजनों का कहना है कि गिर्राज प्रसाद फसल से गोवंश को निकालने के लिए गए थे। लेकिन काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


बाद में जब परिवार के लिए लोग खेत की ओर गए, तो वहां पर गिर्राज प्रसाद मृत अवस्था में पड़े हुए मिले। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गिर्राज प्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिर्राज प्रसाद की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। गांव के पूर्व प्रधान सहित ग्रामीण भी पोस्टमार्टम घर पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराकर शव को गांव ले गए और दाह संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवशों ने मचा रखा है गांव में आतंक
गांव बमनई के पूर्व प्रधान सहित अन्य लोगों का कहना है कि गांव में काफी संख्या में आवारा गोवंश घूम रहे हैं। इनकी बजह से आये दिन सड़क पर बाइक व कार सवारों के साथ घटनाऐं हो रही हैं। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई है। लेकिन इन आवारा गोवंशों ने लोगों को छुटकारा नहीं मिल रहा है। कस्बा मुरसान में भी गोवंशों ने आतंक मचा रखा है। कस्बा सहित मथुरा-बरेली मार्ग पर आये दिन आवारा गोवंश लोगों को घायल कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed